गुरुग्राम में एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पकड़े गए चार बदमाशों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गुरुग्राम में फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या के बाद बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश रची जा रही थी। STF और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद पांच शार्प शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ

.

पुलिस को सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सरधानिया, रोहित शौकीन की हत्या के बाद राहुल फाजिलपुरिया को मारने की साजिश रच रहे हैं। इस पर STF और गुरुग्राम पुलिस की कई यूनिट्स ने गुरुग्राम के पटौदी रोड वजीरपुर इलाके में जाल बिछाया। 4 को पैर में गोली लगी बिना नंबर की इनोवा कार पर शक होने पर जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, कार में बैठे हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में चार बदमाशों को पैर में गोली लगी और एक को पकड़ा गया। एनकाउंटर के दौरान विनोद पहलवान, पदम, शुभम और आशीष को गोली लगी हैं। जबकि गौतम को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस टीमें आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है कि वे पहले किन किन वारदातों में शामिल रह चुके हैं।

दो झज्जर के तीन सोनीपत के रहने वाले STF के डीएसपी प्रितपाल सिंह के अनुसार गिरफ्तार बदमाश विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित सरधानिया और दीपक नांदल के शार्प शूटर हैं। आरोपियों की पहचान विनोद उर्फ पहलवान पुत्र राजपाल निवासी लोवा माजरा, जिला झज्जर, पदम उर्फ राजा पुत्र साहिब सिंह गांव लोवा माजरा, झज्जर, आशीष उर्फ आशु पुत्र श्रीदेव, सोनीपत, गौतम उर्फ गोगी पुत्र अमन सिंह निवासी दिपालपुर, सोनीपत और शुभम उर्फ काला पुत्र रोहतास गांव जाजल जिला सोनीपत के रूप में हुई है।

गुरुग्राम में एनकाउंटर में घायल चार शूटरों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गुरुग्राम में एनकाउंटर में घायल चार शूटरों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डेढ़ महीने पहले हुआ था फाजिलपुरिया पर हमला सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर 14 जुलाई को साउथ पेरिफेरियल रोड से फाजिलपुर की तरफ जाने वाले रोड पर फायरिंग की गई थी। जिसमें सिंगर बाल-बाल बच गए थे। उसके कुछ दिन बाद 4 अगस्त को फाजिलपुरिया के साथी रोहित शौकीन की गुरुग्राम में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन दोनों वारदातों की जिम्मेवारी विदेश में बैठे गैंगस्टर सुनील सरधानिया और दीपक नांदल ने ली थी । जिसके बाद लगातार पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों की तलाश में थी।

सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर 14 जुलाई को फायरिंग की गई थी।

सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर 14 जुलाई को फायरिंग की गई थी।

विदेश बैठा है सुनील सरधानिया सुनील सरधानिया रोहतक का रहने वाला है। उस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज है। वह 2024 में फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भाग गया था। सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमले के बाद उसका नाम चर्चा में आया। उसके बाद रोहित शौकीन मर्डर की जिम्मेदारी उसने ली। हाल ही में भिवानी की मनीषा की मौत के जिम्मेदार लोगों को एक लाख देने का ऐलान भी सुनील सरधानिया की तरफ से किया गया है। हालांकि उसके बारे में पुलिस को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। आधुनिक हथियार बरामद ये गिरोह लगातार मशहूर हस्तियों और फाइनेंसरों को निशाना बना रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से आधुनिक हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने समय रहते



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed