• Hindi News
  • National
  • Ganesh Chaturthi Celebrated Latest Update Mumbai Jaipur Siddhivinayak Mandir Lalbaguchraja

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में आज सुबह पूजा हुई।

देश में आज गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। महाराष्ट्र में तो हर गली-मोहल्ला गणपति बप्पा की भव्य झांकियों और पंडालों से सज गया है, वहीं मुंबई के लालबागचा राजा से लेकर पुणे के दगडूशेठ हलवाई गणपति तक लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।

मुंबई के सिद्धीविनायक मंदिर में सुबह की आरती हुई। सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और देश के अन्य राज्यों में भी गणेश मंदिरों में विशेष आरती, शृंगार और झांकियों का आयोजन किया गया है।

इस साल महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक गणेशोत्सव को आधिकारिक रूप से ‘महाराष्ट्र राज्य महोत्सव’ घोषित किया है।

देशभर से गणेश चतुर्थी की तस्वीरें…

मुंबई के लालबाग इलाके में लाल बागचा राजा की प्रतिमा।

मुंबई के लालबाग इलाके में लाल बागचा राजा की प्रतिमा।

फोटो नागपुर की है। यहां बड़े जुलूस के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा ले जाते लोग।

फोटो नागपुर की है। यहां बड़े जुलूस के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा ले जाते लोग।

जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में बुधवार को दर्शन के लिए पहुंचे लोग।

जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में बुधवार को दर्शन के लिए पहुंचे लोग।

हैदराबाद में इको फ्रेंडली भगवान गणेश की 69 फुट ऊंची मूर्ति बनाई गई है।

हैदराबाद में इको फ्रेंडली भगवान गणेश की 69 फुट ऊंची मूर्ति बनाई गई है।

देश भर में गणेश चतुर्थी से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुणे में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मूर्ति स्थापना के दौरान जुलूस

पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति की पंडाल में स्थापना हुई। मूर्ति को लाना के लिए लोगों का जुलूस निकाला गया।

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लाल बागचा राजा की सुबह पूजा हुई

मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल लाल बागचा में गणेश भगवान की बुधवार सुबह आरती की गई।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री लोखंडे मुंबई में गणेश लाईं

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने मुंबई में गणेश उत्सव से पहले गणपति बप्पा की प्रतिमा घर लाकर उनका स्वागत किया।

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुरी में सुदर्शन पटनायक ने 1,500 नींबुओं से बनाई गणेश प्रतिमा

पद्मश्री सम्मानित रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी समुद्र तट पर 1,500 नींबुओं का उपयोग करके एक अनोखी गणेश प्रतिमा बनाई। इस कला के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के संदेशों को प्रदर्शित किया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed