अहमदाबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग हुई

सूरत से दुबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान संख्या 6E-1507 ने गुरुवार सुबह 9:30 बजे सूरत एयरपोर्ट से उड़ान भरी।

बीच में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।

विमान में 150 यात्री सवार थे। जब पायलट को इंजन में कुछ दिक्कत महसूस हुई, विमान समुद्र के ऊपर था।

पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया, जिसके बाद विमान को सफलतापूर्वक अहमदाबाद में उतारा गया।

इंडिगो ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया। पैसेंजर्स को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में एक दूसरी फ्लाइट से उन्हें दुबई के लिए भेजा गया।

भारत में अगस्त महीने में हुई यह चौथी इमरजेंसी लैंडिंग है।

फ्लाइट रडार 24 के डेटा के मुताबिक विमान संख्या 6E-1507 ने गुरुवार सुबह सूरत एयरपोर्ट से उड़ान भरी। फिर वापस अहमदाबाद एयरपोर्ट लौटा।

फ्लाइट रडार 24 के डेटा के मुताबिक विमान संख्या 6E-1507 ने गुरुवार सुबह सूरत एयरपोर्ट से उड़ान भरी। फिर वापस अहमदाबाद एयरपोर्ट लौटा।

इसी एयर इंडिया की दो फ्लाइटस में तकनीकी खामी आई: दिल्ली-रायपुर फ्लाइट का डोर लॉक, फंसे रहे यात्री

दिल्ली से रायपुर आई फ्लाइट का डोर लॉक होने की वजह से ग्यारह अगस्त की रात विमान के अंदर मौजूद 160 से ज्यादा यात्री एक घंटे तक रनवे पर ही फंसे रहे। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।

एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट (एआई2797) दिल्ली से रात करीब 8.15 बजे उड़ान भरकर 10:05 बजे रायपुर पहुंची। विमान के रायपुर एयरपोर्ट में लैंड करने के बाद पता चला कि विमान का दरवाजा नहीं खुल रहा है। क्रू मेंबर यात्रियों को शांत कराते रहे।

ज्यादा हंगामे पर क्रू मेंबर यात्रियों से बोले- सिक्यूरिटी ऑपरेशन था करीब एक घंटे बीत गया। इस दौरान एसी और विमान के अंदर लाइट में भी खराबी आती रही। इंजीनियरों के प्रयास से रात 11:13 बजे विमान का दरवाजा खुल सका। रायपुर एयरपोर्ट रोजाना रात 10:30 बजे के आसपास बंद हो जाता है। लेकिन विमान में आई खराबी के बाद रात 12 बजे तक खुला रहा।

पूरी खबर पढ़े…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *