सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्य सचिव अनुराग जैन को बधाई दी है।

अनुराग जैन मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव बने रहेंगे। उन्हें एक साल का एक्सटेंशन मिला है। अनुराग जैन को 31 अगस्त को रिटायर होना था।

.

अनुराग जैन को एक्सटेंशन मिलना पहले से ही तय माना जा रहा था, जिसके लिए केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के बाद मुख्य सचिव पद के लिए दावेदारी कर रहे डॉ. राजेश राजौरा, अशोक बर्णवाल समेत अन्य अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसरों को अब सालभर का इंतजार करना पड़ेगा।

सीएम यादव ने दी अनुराग जैन को बधाई

शिवराज के कार्यकाल में इकबाल को दो बार मिला था एक्सटेंशन, वीरा राणा को भी मिला था मौका पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में इकबाल सिंह बैंस को केंद्र सरकार ने दो बार एक्सटेंशन दिया था। 6-6 महीने के दो बार के एक्सटेंशन के चलते बैंस 2022 में रिटायर होने के बाद नवंबर 2023 तक सेवा में रहे थे। इसके बाद विधानसभा चुनाव आचार संहिता के चलते एक दिसंबर से चुनाव आयोग द्वारा सीनियर आईएएस वीरा राणा को चीफ सेक्रेट्री बनाने की सहमति दी गई थी। राणा को चीफ सेक्रेट्री बनाए रखने का फैसला मुख्यमंत्री बने डॉ मोहन यादव ने बरकरार रखा था और इसके बाद उनकी पहल पर राणा को छह माह का एक्सटेंशन भी मिला था और वे 30 सितम्बर 2024 को रिटायर हुई थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *