• Hindi News
  • National
  • Rajasthan Delhi Rainfall Flood Situation Photos; Punjab | Srinagar Kullu Landslide

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के लगभग आधे हिस्से में मानसून की बारिश, बाढ़ या लैंडस्लाइड हो रही है। गंगा, यमुना सहित सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। दिल्ली-NCR में यमुना का पानी सड़कों से लेकर घरों तक पहुंचने लगा है। बाढ़ से बचने के लिए बने राहत शिविरों और श्मशान घाट में भी पानी घुस गया है।

पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ है। 27 सिंतबर से स्कूल-कॉलेज बंद हैं। राजस्थान के दौसा में इतनी बारिश हुई कि 15 साल से सूखी पड़ी बाणगंगा नदी में पानी भर गया। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे के मंदिर डूब गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर, राजौरी, पुंछ और अन्य जिलों में बाढ़ के हालात हैं। श्रीनगर में भी अलर्ट है। कश्मीर घाटी देश के बाकी हिस्सों से कट गई है, क्योंकि गुरुवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड से सड़क बह गई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी लैंडस्लाइड हुई।

देश भर में बारिश-बाढ़, लैंडस्लाइड की तस्वीरें देखिए…

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद गुरुवार को श्मशान घाट के अंदर पानी भर गया।

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद गुरुवार को श्मशान घाट के अंदर पानी भर गया।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बुधवार को बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे धंस गया।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बुधवार को बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे धंस गया।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में बुधवार को चिनाब नदी के उफान पर आने से जिया पोता घाट डूब गया।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में बुधवार को चिनाब नदी के उफान पर आने से जिया पोता घाट डूब गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed