गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच टीम ने नेपाल के रहने वाले एक बदमाश को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया है। आरोपी फेसबुक पर अपना नाम बदलकर भारत में रहने वाले नेपाल मूल के घरेलू नौकरों के साथ दोस्ती करके चोरी करने की वारदात को अंजाम देता था।

.

एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी की पहचान जगत बहादुर (उम्र-35 वर्ष) निवासी वार्ड नम्बर-9 टिकनपुर, जिला कैलाली, नेपाल के रूप में हुई।

नेपाल से बस में आता और टैक्सी से जाता

आरोपी चोरी करने बस से इंडिया आता था और वारदात के बाद चोरी के समान को टैक्सी में नेपाल ले जाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जा से एक पिस्तौल, एक कारतूस, एक बैग लोहा काटने का कट्टर, प्लास, पेचकस तथा घटनास्थल से खाली कारतूस किए बरामद किए हैं।

सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि नेपाल मूल का एक व्यक्ति किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में वजीराबाद से ताऊ देवीलाल पार्क के पिछले वाले रास्ते पर घूम रहा है। पुलिस टीम अपने पास उपलब्ध सभी सुरक्षा उपकरणों सहित बताए स्थान पर पहुंची और तो वहां एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, तो उसने गोली चला दी, जो सरकारी गाड़ी पर लगी।

गुरुग्राम में एनकाउंटर के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम।

पुलिस पर करता रहा फायर

पुलिस द्वारा दी गई चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए आरोपी लगातार पुलिस टीम पर फायर करता रहा तो पुलिस द्वारा भी जवाबी की तो उसके पैर में एक गोली लग गई। उसे सेक्टर 10 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फेसबुक पर नेपाल नौकरों से दोस्ती करता

पूछताछ में पता चला कि जगत बहादुर नेपाल का रहने वाला है और यह अपना नाम बदलकर और फर्जी नाम से फेसबुक के माध्यम से नेपाल के ऐसे लोगों से दोस्ती करता है, जो भारत में किसी के घर में रहकर नौकरी कर रहा हो। उससे दोस्ती करने के बाद यह बदले हुए फर्जी नाम से फर्जी ID बनाकर भारत आता और फेसबुक पर बनाए गए दोस्त के साथ मिलकर मकान मालिक व उसके घरवालों को किसी पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर देता है।

इसके बाद मकान से चोरी करके वापस नेपाल चला जाता है। वह नेपाल से भारत बस से आता है और चोरी करने के बाद चोरी के सामान को टैक्सी में रखकर वापस नेपाल ले जाता है और अगली बार फिर से नया फर्जी नाम और उसी नाम की फर्जी ID लेकर भारत आता। और वारदात करके वापस नेपाल चला जाता है। मुंबई में 20 लाख की चोरी की आरोपी ने पिछले साल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मुम्बई में भी करीब 20 लाख की चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी जगत बहादुर को कैलाली नेपाल पुलिस द्वारा 14 जुलाई 2025 को महिला साथी बबीता के साथ भारत से चोरी करके ले जाए गए सामान को बेचने के आरोप काबू किया था। आरोपी 09 अगस्त 2025 को नेपाल जेल से बहार आया था।

जेल से बाहर आते ही एक दिन बाद 11 अगस्त 2025 को भारत में अगली वारदात को अंजाम देने के लिए चल दिया। अभी यह गुरुग्राम में रहकर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, परन्तु वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने इसे काबू कर लिया।

आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड से पता चला कि इसके खिलाफ इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने का एक गुरुग्राम, एक पंजाब में व दो उत्तराखंड में दर्ज है। एक -एक केस मुंबई और नेपाल में भी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में कुल 06 राउंड फायर हुए, जिनमें 04 राउंड आरोपी जगत बहादुर द्वारा तथा 02 फायर पुलिस टीम द्वारा किए गए। इस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed