एअर इंडिया की तरफ से फिलहाल कोई भी बयान नहीं आया है।
जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। यह फ्लाइट जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। लेकिन टेकऑफ के महज 18 मिनट बाद ही फ्लाइट में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई। इसके बाद पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
.
फिलहाल सभी पैसेंजर्स फ्लाइट में ही मौजूद हैं। एयरपोर्ट की टेक्निकल टीम फ्लाइट की जांच में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक टेकऑफ के बाद पायलट को फ्लाइट के कार्गो के गेट का साइन ऑन (गेट खुला होने का संकेत) मिला।
दरअसल, एअर इंडिया की फ्लाइट AI-612 को शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर जयपुर से मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना होना था। विमान ने अपने निर्धारित वक्त से 23 मिनट देरी से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।
कार्गो गेट खुला होने का मिला था संकेत जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया- एअर इंडिया की फ्लाइट के टेकऑफ के बाद पायलट को कार्गो का गेट साइन ऑन मिला था। एअर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क करके पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। टेकऑफ के 18 मिनट बाद ही फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हो गई।
हालांकि फिलहाल आधिकारिक तौर पर एअर इंडिया की ओर से फ्लाइट की लैंडिंग को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं जयपुर एयरपोर्ट की टीम भी फिलहाल विमान की जांच में जुटी है।
