गाजियाबाद में बदमाशों ने सुल्तानपुर की तरह ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की। स्विगी और ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की ड्रेस में बाइक से 2 बदमाश पहुंचे। दोनों दुकान में घुसे और कर्मचारी को धमकाने लगे, तभी दुकान मालिक का बेटा पहुंच गया।

.

बदमाशों ने दोनों की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। दुकान से 20 किलो चांदी,125 ग्राम सोना और 20 हजार नकदी दो बैग में भर लिया। पिस्टल लगाकर दुकान मालिक के बेटे और कर्मचारी को दुकान के बाहर लाए और फिर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

सोने और चांदी की कीमत करीब 35 लाख बताई जा रही है। घटना गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे लिंक रोड थाना क्षेत्र के बृज विहार की है। पुलिस ने सराफा कारोबारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शॉप में लगे CCTV में वारदात कैद हो गई। इसमें बदमाश रुमाल से मुंह बांधे और हेलमेट पहने दिख रहे हैं।

बदमाश ने पिस्टल दिखाकर कर्मचारी से तिजोरी की चाबी पूछी, नहीं बताने पर गोली मारने की धमकी दी।

पूरा घटनाक्रम जानिए

बृज विहार में कृष्ण कुमार वर्मा की मानसी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 2 साल पहले उन्होंने दुकान खरीदकर कारोबार शुरू किया। गुरुवार को साढ़े तीन बजे बाइक से 2 बदमाश पहुंचे। दोनों स्विगी और ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहने थे।

जिससे किसी को उन पर शक न हो। बदमाश दुकान में घुस गए। उस वक्त दुकान मालिक का बेटा शुभम वर्मा अपने कर्मचारी के शॉप पर था। शुभम वॉशरूम गया था, कर्मचारी दुकान पर बैठा था।

बदमाश पहले कर्मचारी को धमकाने लगे। इसी बीच शुभम मौके पर आ गए। बदमाशों ने कर्मचारी और शुभम को पिस्टल लगा दी। दोनों को धमकाया और मारपीट की। फिर दोनों बदमाशों ने दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी दो बैग में भरी।

इसके बाद पिस्टल के साथ दुकान मालिक के बेटे और कर्मचारी को दुकान के बाहर लाए और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद शुभम ने अपने पिता और पुलिस को फोन किया।

मौके पर पहुंची पुलिस को शुभम ने बताया- बदमाश दुकान में रखे करीब 20 किलो चांदी,125 ग्राम सोने के जेवरात और करीब 20,000 रुपए नकदी दो बैगों में भरकर ले गए।

बदमाश पिस्टल दिखाकर बार-बार कर्मचारी को धमकी देता रहा।

बदमाश पिस्टल दिखाकर बार-बार कर्मचारी को धमकी देता रहा।

बदमाशों की बाइक पर लगी थी फर्जी नंबर प्लेट

ट्रांस हिंडन के DCP निमिष पाटिल ने बताया- पुलिस को शाम 4 बजे के आसपास वारदात की सूचना मिली। सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से पुलिस मौके पर पहुंची। कहा- घटना को 6 मिनट में अंजाम दिया गया। खुलासे के लिए पुलिस की 2 टीमों को लगाया गया है।

CCTV फुटेज खंगाली जा रही। बाइक ट्रेस की जा रही है। शुरुआती जांच में बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी होने की बात सामने आई है। बदमाश दिल्ली की ओर से आए थे।

दुकान मालिक के बेटे और कर्मचारी के सरेंडर करने के बाद दोनों बदमाशों ने दो बैगों में सोने-चांदी के गहने भरे और फरार हो गए।

दुकान मालिक के बेटे और कर्मचारी के सरेंडर करने के बाद दोनों बदमाशों ने दो बैगों में सोने-चांदी के गहने भरे और फरार हो गए।

पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने मारपीट की

घटना का 6 मिनट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एक बाइक सवार पर दो बदमाश डिलीवरी बॉय की ड्रेस में पहुंचे। दोनों दुकान के अंदर पिस्टल दिखाकर घुस जाते हैं।

दोनों बदमाश रुमाल से मुंह बांधे और हेलमेट लगाए हुए हैं। दोनों के पास एक-एक बैग है। दुकान में घुसते ही कर्मचारी को धमकाकर कहते हैं- पूरा माल बैग में भर दो। तिजारी खोल जल्दी। कर्मचारी आनाकानी करता है तो एक बदमाश बोलता है- गोली मारूं क्या, निकाल जल्दी।

फिर दुकान मालिक कृष्ण कुमार वर्मा का बेटा शुभम आता है, उसे कमर पर लगी पिस्टल दिखाई और उनसे भी हाथापाई की। डरा-धमकाकर वहां रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी दो बैग में भरी और भाग निकले।

—————————-

ये खबर भी पढ़िए-

लखनऊ में धर्मांतरण कॉल-सेंटर में 3 दिन में 325 शिकायतें:जम्मू से लेकर कोलकाता तक के पीड़ित, बोले- हिंदू लड़कियों को मोहब्बत का शरबत पिलाते हैं

देशभर से धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हिंदू खतरे में हैं। इसको ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लखनऊ में रविवार को ‘सनातन हेल्पलाइन कॉल सेंटर’ की शुरुआत की है। हेल्पलाइन पर तीन दिन में ही 325 शिकायतें दर्ज की गई। इसमें जम्मू से लेकर कोलकाता तक से शिकायतें आई हैं।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने दावा किया कि कॉल सेंटर में आने वाली अधिकतर शिकायतें धर्मांतरण से जुड़ी हैं। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *