CWC की मीटिंग, दिल्ली से पटना के लिए निकले राहुल: तेलंगाना की तरह बिहार जीतने की तैयारी; 3 राज्यों के CM समेत 170 बड़े नेता रहेंगे

CWC की मीटिंग, दिल्ली से पटना के लिए निकले राहुल: तेलंगाना की तरह बिहार जीतने की तैयारी; 3 राज्यों के CM समेत 170 बड़े नेता रहेंगे

CWC की मीटिंग, दिल्ली से पटना के लिए निकले राहुल:  तेलंगाना की तरह बिहार जीतने की तैयारी; 3 राज्यों के CM समेत 170 बड़े नेता रहेंगे


पटना3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CWC की बैठक के लिए राहुल गांधी दिल्ली से पटना के लिए निकल चुके हैं।

आजादी के बाद पहली बार आज यानी 24 सितंबर को पटना में वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होने जा रही है। मीटिंग सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगी।

राहुल गांधी मीटिंग में भाग लेने के लिए दिल्ली से पटना के लिए निकल गए हैं।

बैठक के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। साथ ही तेलंगाना की तरह बिहार जीतने का लक्ष्य भी साधेगी। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का दावा है कि कांग्रेस इस बैठक में भाजपा को एक्सपोज भी करेगी।

मीटिंग में देशभर के 170 से ज्यादा कांग्रेस नेता शामिल होंगे। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, सहित कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

इसके लिए पटना में चार बड़े होटल के 175 कमरों को बुक किया गया है। खाने-पीने में वेजीटेरियन खाना रहेगा। खासकर राहुल गांधी के लिए बिहार का फेमस फूड लिट्टी-चोखा बनवाया जाएगा।

तेलंगाना में CWC की बैठक के बाद कांग्रेस सरकार बनी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की इस बैठक को बेहद अहम मान रही है। पार्टी का दावा है कि मीटिंग बिहार में सत्ता परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

साल 2023 में तेलंगाना में चुनाव के वक्त कांग्रेस ने वहां CWC की बड़ी बैठक की थी, जिसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस बैठक से कांग्रेस पार्टी को वहां फायदा भी मिला था।

इस बैठक के जरिए बिहार चुनाव में कांग्रेस खुद को केंद्र में रखने की कोशिश करती नजर आएगी। कांग्रेस पार्टी इस बड़ी बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं में भी जान फूंकने की कोशिश करेगी।

CWC की बैठक के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैठक के दौरान विधेयक होगा पास, मसौदा तैयार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि ‘इस बैठक को लेकर बिहार में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। कांग्रेस के सभी बड़े लीडर यहां आ रहे हैं। उनकी मेजबानी के लिए हम तैयार हैं। इस बैठक के दौरान विधेयक भी पास कराया जाएगा। इसका मसौदा तैयार है, बैठक के दिन ही वह एक्सपोज होगा।’

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

30,000 स्क्वायर फीट में जर्मन हैंगर बनाया गया है

सदाकत आश्रम में 30,000 स्क्वायर फीट में तैयार किए जा रहे जर्मन हैंगर टेंट में मीटिंग होगी। सभी नेता बैठकर अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह टेंट पूरी तरह से एयर कंडीशन्ड है। इसमें बिहार के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के संस्कृति को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया जाएगा। कोलकाता से खास झूमर और डिजिटल वर्म लाइट मंगाए गए हैं।

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के 4 बड़े होटल में 175 कमरे बुक

कांग्रेस प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए राजधानी के चार बड़े होटलों में 175 कमरे बुक किए गए हैं। वहीं, लीडर्स के साथ आने वाले स्टाफ के लिए भी कमरों की बुकिंग की गई है। छोटे-बड़े होटल मिलाकर कुल 300 कमरों की बुकिंग है।

मीटिंग से पहले कांग्रेस ऑफिस में विशेष लाइटिंग की गई है।

मीटिंग से पहले कांग्रेस ऑफिस में विशेष लाइटिंग की गई है।

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस के 3 प्रदेशों के मुख्यमंत्री आएंगे

मीटिंग में CWC के सभी मेंबर सहित कांग्रेस शासित 3 प्रदेशों के मुख्यमंत्री आएंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के सिद्धरमैया शामिल हैं। वहीं, इस बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के उपमुख्यमंत्री, CLP लीडर्स, एमपी, एमएलए शामिल होंगे।

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी के लिए लिट्टी-चोखा किया जा रहा तैयार

नवरात्र को देखते हुए खाने के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। पटना जिलाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि CWC की मीटिंग में वेजीटेरियन खाना रहेगा। राहुल गांधी के लिए खास तौर पर बिहार का लिट्टी-चोखा तैयार किया जा रहा है।

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आजादी के बाद बिहार में यह पहली बैठक

बिहार में आजादी के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की यह पहली बैठक है। इससे पहले यह बैठक 1912, 1922 और 1940 में हुई थी। मौलाना मजहरूल हक ने 1921 में 21 एकड़ जमीन दी थी, जिस पर सदाकत आश्रम की स्थापना हुई थी।

इतिहास के पन्नों में इसलिए सदाकत आश्रम का विशेष महत्व है, क्योंकि यहां से आजादी की लड़ाई की रणनीति बनी थी। इसी आश्रम में महात्मा गांधी, राजेंद्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू ने आजादी की लड़ाई की रूपरेखा तैयार की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Copyright © 2025 | Powered by WordPress | awpbusinesspress theme by A WP Life