चेन्नई13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर 27 सितंबर की है, जब करूर में विजय की रैली के दौरान भगदड़ मची थी।

तमिलनाडु सरकार ने 27 सितंबर को एक्टर विजय की रैली से जुड़े वीडियो जारी किए हैं। सरकार का दावा है कि रैली के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया। रैली में अनुमान से दोगुनी भीड़ पहुंची, जिससे भारी अव्यवस्था और परेशानियां हुईं।

करूर में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी। 51 लोग अब भी ICU में हैं। इधर, भगदड़ के बाद डिप्रेशन में गए टीवीके के कार्यकर्ता अयप्पन ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। विल्लुपुरम जिले के TVK पदाधिकारी ने आत्महत्या कर ली। अय्यप्पन के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।

51 साल के अय्यपन ने लिखा, “जब विजय करूर आए थे, तब पर्याप्त पुलिस नहीं थी। विजय के प्रशंसकों ने अच्छा काम किया। यह हादसा सेंथिल बालाजी की वजह से हुआ। पुलिस भी इसमें शामिल है। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाना चाहिए।”

51 साल के अय्यप्पन मायिलम गांव में अपने माता-पिता के घर में फंदे से लटके पाए गए।

51 साल के अय्यप्पन मायिलम गांव में अपने माता-पिता के घर में फंदे से लटके पाए गए।

विजय बोले- बदला मुझसे लें, मेरे लोगों से नहीं

भगदड़ के 2 दिन बाद एक्टर विजय थलपति ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया। इसमें विजय ने कहा, “क्या CM स्टालिन बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं। हमने कुछ गलत नहीं किया। अगर बदला लेना है तो मेरे पास आओ। मैं घर में मिलूंगा या ऑफिस में। मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैं CM से अपील करता हूं कि कृपया मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को नुकसान न पहुंचाएं।”

विजय ने कहा, “जल्द ही, हर सच्चाई सामने आ जाएगी। मुझे इस घटना पर खेद है। हम राजनीतिक यात्रा पर हैं। इस पर हम मजबूती और हिम्मत से आगे बढ़ेंगे।”

TVK के 2 कार्यकर्ता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

पौनराज को कोर्ट से बाहर लाने के समय की है। इस पर माथिय्यालगन को पनाह देने का आरोप है।

पौनराज को कोर्ट से बाहर लाने के समय की है। इस पर माथिय्यालगन को पनाह देने का आरोप है।

तमिलनाडु पुलिस ने करूर भगदड़ केस में अब तक 3 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें TVK के जिला सचिव वीपी माथिय्यालगन और पदाधिकारी पौनराज और एक यूट्यूबर शामिल है।

मंगलवार को कोर्ट ने पौनराज और माथिय्यालगन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पौनराज पर भगदड़ केस के मुख्य आरोपी माथिय्यालगन को शरण देने का आरोप है।

यूट्यूबर और पत्रकार फेलिक्स गेराल्ड को 30 सितंबर को अरेस्ट किया गया। गेराल्ड पर अफवाहें फैलाने का आरोप है।

एक्टर विजय और उनकी पार्टी के बारे में जानिए

…………………………….

तमिलनाडु भगदड़ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

करूर भगदड़ से विवादों में आए थलापति विजय: राजनीति के लिए फिल्में छोड़ रहे; कभी इससे दूर रहने के लिए माता-पिता पर केस किया था

करूर भगदड़ से विवादों में आए तमिल अभिनेता जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ थलापति विजय का जीवन सिर्फ फिल्मों और ग्लैमर तक सीमित नहीं रहा। 2021 में राजनीति से दूर रहने की शर्त पर वे अपने माता-पिता के खिलाफ कोर्ट तक जा चुके थे। उनके नाम पर नई पार्टी बनाने के मामले में उन्होंने पिता फिल्म डायरेक्टर एस. ए. चंद्रशेखर और मां सिंगर शोभा पर सिविल मुकदमा दर्ज कराया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed