नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

देश भर से मानसून मंगलवार को खत्म हो गया, लेकिन बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट है। कल जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जयपुर में 2 घंटे की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं।

जयपुर के इलाकों में 2 से 3 फीट पानी भर गया। दशहरा पर रावण दहन के लिए तैयार पुतले भी पानी में बहते दिखे। कोटा में 221 फीट ऊंचा दुनिया का सबसे बड़ा रावण का पुतला भीग गया। मौसम विभाग ने राजस्थान में दशहरे के दिन, 2 अक्टूबर को भी तेज बरसात की आशंका जताई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि इस साल देश में मानसून सीजन (जून से सितंबर तक) में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हुई है। भारत में चार महीने के दौरान 868.6mm बारिश होती है। इस साल 937.2mm वर्षा दर्ज की गई।

मौसम से जुड़ी घटनाओं में 1520 लोगों की मौत हुई। कुल मौतों में से 935 बाढ़ और भारी बारिश से हुईं, जबकि 570 लोग बिजली गिरने और आंधी-तूफान में मारे गए। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 290 मौतें दर्ज की गईं।

IMD ने बताया कि बारिश का दौर अक्टूबर से दिसंबर तक जारी रहेगा। अक्टूबर में सामान्य से 15% ज्यादा बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भी मानसून के बाद सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।

देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें…

देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में 22 साल बाद मानसून समय से पहले विदा

मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि इस साल दिल्ली से मानसून अपने तय समय से एक दिन पहले, 24 सितंबर को विदा हो गया। इस बार दिल्ली में 22 साल बाद मानसून की विदाई तय समय से पहले हुई है। इससे पहले 2002 में मानसून 20 सितंबर को विदा हुआ था। दिल्ली के इतिहास में पहली बार। 202 मानसून इतनी जल्दी खत्म हो गया था। 2024 में, मानसून की वापसी 2 अक्टूबर को हुई थी।

02:25 AM1 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, अब 4 अक्टूबर से बारिश की संभावना

पंजाब-चंडीगढ़ में मंगलवार रात को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।

पंजाब-चंडीगढ़ में मंगलवार रात को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।

पंजाब और चंडीगढ़ से मानसून विदा हो चुका है। हालांकि, मंगलवार रात अचानक मौसम बदल गया। कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पंजाब के औसत अधिकतम तापमान, 35 डिग्री सेल्सियस में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 4 अक्टूबर से वर्षा होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

01:23 AM1 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

देश में इस मानसून सीजन 8% ज्यादा बारिश

भारत में चार महीने का मॉनसून सीजन (जून-सितंबर) मंगलवार को समाप्त हो गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी मंगलवार को दी। इस सीजन 937.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य बारिश 870 मिमी से 8% ज्यादा रही।

आमतौर पर देश में मानसून केरल के रास्ते 2 जून को आता है, लेकिन इस बार 8 दिन पहले 24 मई को ही आ गया था। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी है।

01:17 AM1 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed