एक कार्यक्रम के दौरान एक साथ नांचते हुए चारों आरोपी। सफेद सूट में किरण, उससे आगे सफेद शर्ट में मास्टर संदीप, काली टीशर्ट में अमन और सबसे आगे सफेद टीशर्ट में अश्वनी।

हरियाणा के पानीपत में एक महिला को किडनैप करने के बाद गैंगरेप किया गया। महिला को 4 यूट्यूबर्स ने अपना शिकार बनाया। आरोपियों में एक महिला यूट्यूबर भी शामिल है। आरोप है कि महिला यूट्यूबर ने पीड़िता पर गलत धंधा करने का आरोप लगाया और उसे अन्य 3 यूट्यूबरों

.

वहां तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया या शिकायत की तो वे वीडियो वायरल कर देंगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

महिला का आरोप है कि जब तीनों यूट्यूबर गैंगरेप कर रहे थे, उस दौरान उनकी महिला यूट्यूबर साथी हाथ में डंडा लेकर कुछ दूरी पर पहरा दे रही थी। महिला ने SP से मिलकर लिखित शिकायत दी, जिसके बाद सदर थाने में चारों यूट्यूबरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

महिला को रिफाइनरी रोड स्थित इसी जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया गया।

अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, दर्ज FIR में क्या-क्या…

  • रिफाइनरी रोड पर लकड़ी लेने गई थी महिला: सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि मैं एक कॉलोनी की रहने वाली हूं। 3 दिन पहले मैं रिफाइनरी रोड स्थित जंगल से लकड़ी लेने गई थी। जहां आसपास के गांव की भी काफी महिलाएं लकड़ी व घास-फूस लेने आती हैं।
  • करनाल नंबर की गाड़ी में सवार थे चारों आरोपी: महिला ने आगे बताया कि उक्त दिन वहां एक किरण नाम की महिला मिली। जो खुद को पत्रकार बता रही थी। उसके साथ 3 लड़के भी थे। उन्होंने अपना नाम अमन, अश्वनी व मास्टर संदीप बताया। चारों करनाल के असंध RTO से रजिस्टर्ड एक गाड़ी में सवार थे।
  • गलत धंधे का आरोप लगा संबंध बनाने को कहा: महिला के मुताबिक, किरण पत्रकार ने कहा कि आप यहां गंदे काम करती हो, तुमने आज मेरे कहे अनुसार इन तीनों लड़कों के साथ भी संबंध बनाने होंगे। इस पर मैंने मना किया, तो उन्होंने मुझे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डाल लिया।
  • जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया: महिला ने कहा कि इसके बाद वे गाड़ी को अंदर जंगल में ले गए। जहां तीनों युवकों ने बारी-बारी मेरे साथ रेप किया। मैं मना करती रही, तो मुझे पीटा गया। इतना ही नहीं, किरण पत्रकार अपने हाथ में डंडा लेकर गाड़ी से कुछ दूरी पर पहरा दे रही थी, ताकि वहां कोई और व्यक्ति न आ जाए।
  • गैंगरेप के बाद चारों ने ब्लैकमेल किया: महिला ने कहा कि गैंगरेप के बाद किरण ने कहा कि तेरी वीडियो बना ली है। अगर यह बात किसी को बताई तो वे वीडियो को मीडिया में चलाकर बदनाम कर देगी। तीनों लड़कों ने भी धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे।
  • दूसरी महिलाएं पहुंची तो चारों भागे: महिला ने आगे कहा कि इसी दौरान वहां जंगल में लकड़ी लेने चार-पांच महिलाएं और आ गईं। उनको देखकर वे अपनी गाड़ी में सवार होकर भाग गए। मैंने अपनी आपबीती अन्य महिलाओं को बताई। मैं वारदात के बाद से सदमे में थी, इसीलिए थाने तक नहीं पहुंच पाई।
जंगल में जिस जगह पर गैंगरेप हुआ, वहां जांच-पड़ताल के लिए पहुंची पुलिस।

जंगल में जिस जगह पर गैंगरेप हुआ, वहां जांच-पड़ताल के लिए पहुंची पुलिस।

SHO बोले- आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत का कहना है कि शिकायत मिलने पर चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (2), 70 (1), 140 (3), 61 (2) व 351 (3) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *