• Hindi News
  • National
  • Delhi Airport Bomb Blast Threat Update; CRPF Sarvodaya School | Delhi Police

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को दिल्ली में बम की धमकी के बाद पुलिस ने कई जगह तलाशी ली (फाइल फोटो)

दिल्ली में रविवार सुबह 300 से ज्यादा स्कूलों और संस्थानों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले। इसके साथ ही देश के कई एयरपोर्ट्स को भी ऐसी ही धमकियां मिलीं, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। ये धमकी भरे ईमेल ‘टेरराइजर्स111’ नाम के एक ग्रुप की ओर से भेजे गए थे, जो पहले भी ऐसी धमकियां दे चुका है।

ईमेल सुबह 6:08 बजे सभी जगह पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट समेत देश के अन्य एयरपोर्ट्स को भी ये मेल मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईमेल का सब्जेक्ट था- ‘Bombs placed around your building, react or face the disaster’

ईमेल में लिखा था- मैं टेररिस्ट ग्रुप टेरराइजर्स111 का लीडर हूं। इस दुनिया में जहां कुछ भी प्लान के मुताबिक नहीं होता, मैं अकेला अछूत हूं। मैं अपनी सीमाओं को नहीं बढ़ा सकता क्योंकि मैं असीमित हूं। मैं बुराई का बच्चा हूं, मेरा अर्थ ही नफरत है। आपकी इमारतों के आसपास बम रखे गए हैं। आपके पास रिएक्ट करने के लिए 24 घंटे हैं, वरना खून की नदी बहेगी।

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि धमकी मिलने वाले स्कूलों में द्वारका का CRPF पब्लिक स्कूल और कुतुब मीनार के पास का सर्वोदय विद्यालय शामिल थे।

सुबह जम्मू एयरपोर्ट को दी गई धमकी

इससे पहले सुबह जम्मू एयरपोर्ट प्रशासन को ईमेल भेजा गया था। इसमें एक निजी एयरलाइन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि जांच के बाद जांच टीम को कुछ नहीं मिला।

दिल्ली-मुंबई के अलावा बिहार में भी बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी। यहां 11 सितंबर को बम की धमकी का मेल भेजा गया था।

जानें कब-कब मिली धमकी…

13 सितंबर: दिल्ली और बॉम्बे हाइकोर्ट को बम की धमकी

बम की धमकी के बाद दिल्ली हाइकोर्ट कैंपस खाली कराया गया था।

बम की धमकी के बाद दिल्ली हाइकोर्ट कैंपस खाली कराया गया था।

दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को 13 सितंबर को बम की धमकी दी गई थी। पहले दिल्ली HC को भेजे ईमेल में कोर्ट रूम में 3 बम रखे होने की जानकारी दी गई। इसमें दोपहर 2 बजे तक कोर्ट कैंपस खाली करने को कहा गया था।इसके बाद बम की धमकी वाला मेल बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला। इसके बाद कोर्ट खाली करा लिया गया था। दोनों ही जगह जांच में कुछ नहीं मिला।

11 सितंबरः बिहार में पाकिस्तानी हैंडल से मिली थी बम ब्लास्ट की धमकी

धमकी के बाद पटना जंक्शन की जांच की गई थी।

धमकी के बाद पटना जंक्शन की जांच की गई थी।

बिहार में जिस पाकिस्तानी X हैंडल से बम ब्लॉस्ट की धमकी दी गई थई। पोस्ट में लिखा था कि 12 सितंबर को शाम चार बजे बिहार में बम ब्लास्ट होगा। चुनौती भी दी गई कि रोक सकें तो रोक लें। यह एक्स हैंडल पाकिस्तान के तहरीके लब्बैक नाम के संगठन से भी जुड़ा बताया जाता है।

धमकी के बाद राज्य से भी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। ADG लॉएंड ऑर्डर पंकज दराद ने पत्र जारी कर सभी सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर सतर्कता बरतने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

20 अगस्त: दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को बम की धमकी मिली थी

पिछले महीने दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को बम की धमकी मिली थी। इनमें द्वारका के राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर का एसकेवी और प्रसाद नगर का आंध्रा स्कूल शामिल था।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 7:40 बजे मालवीय नगर के एसकेवी और 7:42 बजे आंध्रा स्कूल में धमकी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला था।

इस घटना से बच्चों के परिजन घबरा गए थे। कुछ स्कूलों ने सुरक्षा के चलते ऑनलाइन क्लास भी शुरू की थीं।

स्कूलों को धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की कई टीमें मौके पर पहुंची थीं।

स्कूलों को धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की कई टीमें मौके पर पहुंची थीं।

18 अगस्त- 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

18 अगस्त को दिल्ली के 32 स्कूलों को बम की धमकी मिली थी। इन स्कूलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, मॉडर्न कॉन्वेंट और श्रीराम स्कूल का नाम शामिल था। दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 7 बजे स्कूल के अंदर एक विस्फोटक उपकरण होने की सूचना मिली थी।

दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। तलाशी में पुलिस को कोई विस्फोटक नहीं मिला।

18 अगस्त को मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में भी जांच एजेंसियों ने तलाशी ली थी।

18 अगस्त को मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल में भी जांच एजेंसियों ने तलाशी ली थी।

जुलाई में लगातार 5 दिन स्कूलों को मिले थे धमकी भरे ईमेल

दिल्ली और बेंगलुरु में 18 जुलाई को 80 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली के 45 से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। इनमें पीतमपुरा, द्वारका, पश्चिम विहार, रोहिणी, संगम विहार, समेत दूसरे इलाकों के स्कूल शामिल थे।

राजधानी दिल्ली में 5 दिन के भीतर बम धमकी का यह चौथा मामला है। इससे पहले 14 जुलाई को दो, 15 जुलाई को तीन, 16 जुलाई को करीब 10 स्कूलों और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज को धमकी मिली थी।

वहीं बेंगलुरु के भी 50 स्कूलों को बम की धमकी दी गई है। पुलिस ने बताया कि ‘roadkill333’ नाम के यूजर ने सुबह 7.24 बजे 50 स्कूलों की ईमेल आईडी पर स्कूल के अंदर बम होने का मेल भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलग-अलग स्कूलों में जाकर जांच में जुट गया है।

18 जुलाई को बम धमकी के बाद रोहिणी में दिल्ली के एक स्कूल के बाहर पुलिस तैनात की गई।

18 जुलाई को बम धमकी के बाद रोहिणी में दिल्ली के एक स्कूल के बाहर पुलिस तैनात की गई।

मेल में लिखा- आप सब तकलीफ के हकदार

18 जुलाई को मिले धमकी भरे मेल में लिखा था, ‘मैं आप में से हर एक को इस दुनिया से मिटा दूंगा। मुझे खुशी होगी जब मां-बाप अपने बच्चों के कटे-फटे शव देखने के लिए स्कूल पहुंचेंगे’

चिट्ठी में लिखा था, ‘मैं विस्फोट के बाद आत्महत्या कर लूंगा। मैं अपनी जिंदगी से नफरत करता हूं। मुझे कभी मदद नहीं मिली। साइकैट्रिस्ट, साइकोलॉजिस्ट किसी ने कभी परवाह नहीं की। आप केवल असहाय इंसानों को दवा देते हैं। यह कभी नहीं बताते कि वे दवाएं आपके अंगों को बर्बाद करती हैं। मैं इसका जीता-जागता सबूत हूं। आप सभी मेरी जैसी तकलीफ झेलने के हकदार हैं।’

14 जुलाई को दो, 15 जुलाई को तीन स्कूलों में बम की धमकी मिली

14 जुलाई को दो और 15 जुलाई को तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

14 जुलाई को दो और 15 जुलाई को तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

सेंट स्टीफन्स कॉलेज को 16 जुलाई को मिले मेल में दावा किया गया था कि बम लाइब्रेरी में लगाया गया है। इसके बाद कॉलेज को तुरंत खाली कराया गया और जांच टीमों ने वहां भी तलाशी ली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय फैलाने के लिए की जाती हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं।

इसके अलावा जिन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला था उनमें सेंट थॉमस स्कूल (द्वारका), वसंत वैली स्कूल (वसंत कुंज), मदर्स इंटरनेशनल स्कूल (हौज खास), रिचमंड ग्लोबल स्कूल (पश्चिम विहार) शामिल थे।

इससे पहले 14 जुलाई को दो और 15 जुलाई को तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

पिछले साल भाई-बहन ने 3 स्कूलों में बम की धमकी दी थी

दोनों छात्र थे इसलिए पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया था।

दोनों छात्र थे इसलिए पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया था।

पिछले साल मई से दिसंबर तक दिल्ली में बम की 50 धमकियां मिली थीं। जांच में दिल्ली के तीन स्कूलों में बम की धमकी वहां पढ़ने वाले दो छात्रों ने ही दी थी। दोनों भाई-बहन थे। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 22 दिसंबर को इसकी जानकारी दी थी।

पुलिस ने बताया था कि काउंसिलिंग के दौरान छात्रों ने माना कि उन्होंने ई-मेल के जरिए तीन स्कूलों को बम की धमकी भेजी थी। वे चाहते थे कि एग्जाम टाल दिए जाएं। उन्होंने पहले की घटनाओं से धमकी भेजने का आइडिया मिला था।

छात्रों ने बताया था कि उन्होंने एग्जाम की तैयारी नहीं की थी। ऐसे में वे एग्जाम को टालना चाहते थे। दोनों छात्र थे इसलिए पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया था।

17 दिसंबर को रोहिणी और पश्चिम विहार के तीन स्कूलों में बम की धमकी भेजी गई थी। इसमें 72 घंटों में 85 लाख रुपए भेजने की बात कही गई थी। ऐसा न करने पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी। ……………….

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *