पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के लिए तुरंत राहत पैकेज की मांग की है।

.

वड़िंग ने बताया कि पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और इससे फसलों से लेकर लोगों की जिंदगी तक को भारी नुकसान हुआ है।

वड़िंग ने पत्र में कहा कि पंजाब में आई भयंकर बाढ़ से हुई तबाही पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।

प्रभावित जिलों में गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, पटियाला, होशियारपुर, संगरूर और बटाला सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

पंजाब को तुरंत मदद की ज़रूरत अब तक बाढ़ के कारण जान-माल और फसलों का भारी नुकसान हो चुका है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। बहुत से लोगों को अभी तक सही राहत और मदद नहीं मिल पाई है। गृह मंत्रालय ने स्थिति का जायजा लेने के लिए टीमें बनाई हैं, लेकिन पंजाब को तुरंत मदद की जरूरत है।

पंजाब कांग्रेस प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे पत्र की कॉपी

1300 गांव डूब चुके हैं राजा वड़िंग ने बताया कि अब तक हुए नुकसान का अनुमान हजारों करोड़ रुपए से ज्यादा है। करीब 1300 गांव पूरी तरह डूब चुके हैं और लाखों लोग प्रभावित हैं। फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।

धान की फसल बर्बाद वड़िंग ने कहा कि धान की वही फसल, जो पूरे देश के करोड़ों लोगों का पेट भरती है, अब बर्बादी के कगार पर है। यह एक बड़ी प्राकृतिक आपदा है, जिससे अकल्पनीय नुकसान हुआ है। ऐसे समय पर देश का फर्ज है कि पंजाब और पंजाब के किसानों के साथ खड़ा हो।

पंजाब में के घरों में हुआ बारिश की पानी।

पंजाब में के घरों में हुआ बारिश की पानी।

किसानों को पुनर्वास की जरूरत वड़िंग ने कहा कि बाढ़ के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है, जिनके लिए तुरंत इलाज की व्यवस्था जरूरी है। खेतों में बाढ़ का पानी जमा होने से मिट्टी पर गाद जम जाएगी। इसे दोबारा खेती योग्य बनाने के लिए किसानों को अतिरिक्त मेहनत और साधनों की ज़रूरत होगी।

इसलिए किसानों को इस सीजन के लिए मुफ्त खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे फिर से खेती शुरू कर सकें और अपनी जिंदगी पटरी पर ला सकें।

राजा वड़िंग ने कहा कि अंतर-मंत्रालयी कमेटियां अपना काम समय पर करेंगी, लेकिन पंजाब इतना इंतजार नहीं कर सकता। बाढ़ प्रभावित लोगों को तुरंत मदद और पुनर्वास चाहिए। इसलिए केंद्र सरकार से अपील है कि पंजाब के लिए तुरंत और बड़ा आर्थिक राहत पैकेज जारी किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *