• Hindi News
  • National
  • Srinagar Encounter | Jammu Kashmir Terrorist Search Operation Update Indian Army

श्रीनगर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन महादेव के बीच श्रीनगर में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने दी है। सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए आतंकी पहलगाम हमले से जुड़े हो सकते है। हालांकि सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है। आज शाम तक मीडिया को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दी जाएगी।

इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दूर से दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

चिनार कॉर्प्स ने X पर 3 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी।

चिनार कॉर्प्स ने X पर 3 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी।

मैप में समझिए एनकाउंटर कहां हुआ…

ऑपरेशन महादेव की 3 फोटो…

श्रीनगर के लिडवास के हरवान इलाके में डाचीगाम नेशनल पार्क के पास आतंकियों का ठिकाना।

श्रीनगर के लिडवास के हरवान इलाके में डाचीगाम नेशनल पार्क के पास आतंकियों का ठिकाना।

सेना ने आतंकियों के ठिकाने से बंदूक और विस्फोटक हथियार बरामद किए हैं।

सेना ने आतंकियों के ठिकाने से बंदूक और विस्फोटक हथियार बरामद किए हैं।

एनकाउंटर वाले इलाके लिडवास में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

एनकाउंटर वाले इलाके लिडवास में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी

22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। आतंकियों ने पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर चुन-चुनकर निशाना बनाया था। घटना पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर बायसरन घाटी में हुई थी।

हमले की जांच में तीन आतंकियों के नाम सामने आए थे

हमले के बाद हुई जांच में तीन आतंकियों के नाम सामने आए थे। 24 अप्रैल को अनंतनाग पुलिस ने 3 स्केच जारी किए। इसमें तीन आतंकियों के नाम थे, अनंतनाग का आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई। मूसा और अली पाकिस्तानी हैं। मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप में कमांडो रह चुका है। इन पर 20-20 लाख रुपए का इनाम भी रखा गया है।

फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि NIA ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उन्होंने इन्हीं तीन आतंकियों के नाम उजागर किए हैं या किन्हीं और आतंकियों के।

अनंतनाग पुलिस ने इन तीन संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए थे…

पहलगाम हमले के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

लोकसभा में राजनाथ बोले-पाकिस्तान से सीजफायर दबाव में नहीं किया:हमारा मकसद आतंकी ठिकाने तबाह करना था; सेनाओं ने अपना लक्ष्य हासिल किया

संसद में सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ ने बताया, ‘हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा। सेना ने आतंकियों से हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर का बदला लिया।’ उन्होंने कहा, ‘यह सिंदूर की लाली शौर्य की कहानी है। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकी और हैंडलर मारे गए। हमने पूरा ऑपरेशन 22 मिनट में पूरा कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *