करूर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
करुर अस्पताल के बाहर अपनों के लिए बिलखता युवक।
तमिलनाडु के करूर में शनिवार को एक्टर विजय की रैली तय समय से 6 घंटे देरी से शुरू हुई, लेकिन लोग वहीं जुटे रहे। गर्मी और उमस से बच्चे-महिलाएं बेहोश होने लगे, जिससे भीड़ में भगदड़ मच गई और 31 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ की सूचना पर विजय ने अपना भाषण अधूरा छोड़ा और वहां से रवाना हो गए।
रैली में उमड़ी भीड़

रैली में एक्टर विजय को देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

रैली में दूर-दूर तक लोगों की भीड़ नजर आ रही थी।

एक्टर विजय को देखने जुटे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे थे।

रैली में बड़ी संख्या में बच्चे भी पहुंचे थे, जिनका भीड़ में दम घुटने लगा और वे बेहोश होने लगे।
लोग बेहोश हुए तो एंबुलेंस पहुंचीं

घायलों को लेकर परिजन अस्पताल के लिए रवाना हुए।

एंबुलेंस को निकालने में परेशानी हुई।

एक के बाद एक कई एंबुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचने लगी।

अस्पताल के बाहर अपनों को खोजते हुए भीड़ जुटने लगी।
अस्पताल के हालात

घायलों के अस्पताल पहुंचने पर मेडिकल टीमों ने तुरंत इलाज शुरू किया

एक महिला कॉरिडोर में ही बेहोश होने लगी उसे वहीं इलाज दिया गया।

अस्पताल से घर निकल चुका स्टाफ तुरंत वापस पहुंचा और इलाज शुरू किया।

देर रात शवों को अस्पताल से बाहर लाया गया।