नमक्कलकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के नमक्कल में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच कई। इसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं।

भगदड़ में नौ साल का एक बच्चा भी गायब हो गया। TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम) प्रमुख और एक्टर विजय की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। अभिनेता से नेता बने विजय लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के बेहोश हो जाने से उन्हें अपना भाषण भी रोकना पड़ा। विजय रैली से निकल गए।

बताया जाता है कि भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। अचानक से वहां मौजूद लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। इसके बाद अभिनेता विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करने लगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह जरूरतमंदों की मदद करें और उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाएं।

शनिवार को विजय की रैली में हजारों की भीड़ पहुंची थी। एक्टर विजय बस पर चढ़कर भाषण दे रहे थे, तभी भगदड़ मची।

शनिवार को विजय की रैली में हजारों की भीड़ पहुंची थी। एक्टर विजय बस पर चढ़कर भाषण दे रहे थे, तभी भगदड़ मची।

हादसे के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग में गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टालिन ने स्वास्थ्य मंत्री को इलाज की व्यवस्था कराने को कहा

सीएम स्टालिन ने कहा- स्वास्थ्य मंत्री को निर्देश दिए गए हैं कि सभी घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई जाए।

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीएम स्टालिन बोले- मंत्री को मौके पर भेजा

सीएम स्टालिन ने घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा- मंत्री अंबिल महेश को मौके पर भेजा है। पुलिस और प्रशासन के अफसरों को तुरंत सामान्य स्थिति बहाल करने का आदेश दिया है।

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भगदड़ से कई लोग बेहोश हुए

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विजय की रैली के फोटोज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *