5 जिलों में बारिश, पूरे दिन छाएंगे बादल: 13 तक साफ रहेगा मौसम; अब तक 46 प्रतिशत ज्यादा हुई बरसात – Charkhi dadri News

5 जिलों में बारिश, पूरे दिन छाएंगे बादल: 13 तक साफ रहेगा मौसम; अब तक 46 प्रतिशत ज्यादा हुई बरसात – Charkhi dadri News

5 जिलों में बारिश, पूरे दिन छाएंगे बादल:  13 तक साफ रहेगा मौसम; अब तक 46 प्रतिशत ज्यादा हुई बरसात – Charkhi dadri News

[ad_1]

दादरी में मंगलवार शाम को हुई बारिश के बीच से निकलते वाहन व लाेग।

हरियाणा में आज पांच जिलों- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार इन जिलों में दिन भर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

.

इन जिलों को छोड़कर, हरियाणा के किसी अन्य जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है।

IMD का कहना है कि 13 सितंबर तक राज्य में मौसम इसी तरह बना रहेगा। हालांकि, मंगलवार को भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई थी, लेकिन इसके बावजूद चरखी दादरी और हिसार के कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

सिरसा के अहमदपुर गांव में घग्गर नदी का पानी 5 फीट तक खड़ा है।

46 प्रतिशत अधिक हुई है बारिश आईएमडी के अनुसार हरियाणा में अब तक सामान्य से 46 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 9 सितंबर तक औसतन 385.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी,लेकिन प्रदेश में 563.8 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080.8 एमएम और महेंद्रगढ़ में 818.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 और भिवानी में 369.0 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

बाढ़ प्रभावितों को 3.26 करोड़ की राहत हरियाणा सरकार ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 3 करोड़ 26 लाख रुपए का राहत फंड जारी किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अनुसार मकान गिरने से हुई 13 मौतों के मामलों में सरकार मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता देगी।

उन्होंने बताया कि घायलों को 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने पर किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपए तक मुआवजा मिलेगा।

मानसून सीजन में कहां कितनी बारिश हुई जानिए…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |