• Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Rainfall Alert | UP Rajasthan Rainfall Forecast

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुल्लू में ब्यास नदी के उफान के कारण सड़क बह गई। वहीं, श्रीनगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान हुआ है। करीब 1400 करोड़ रुपए की सड़कें, पुल आदि टूट गए हैं।

राज्य में अब तक 310 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 369 लोग घायल हैं और 38 लापता हैं। 1240 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 331 घर पूरी तरह से टूट चुके हैं।

पंजाब में भारी बारिश के कारण नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत समेत 18 ट्रेनें अगले आदेश तक कैंसिल कर दी गईं। रिजर्वेशन टिकट वाले पैसेंजर्स का पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 41 लोगों की मौत हो गई। वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में जान गंवाने वाले 34 लोगों में से 24 की पहचान हो गई है। इनमें से 14 महिलाएं हैं।

पीड़ित राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के हैं। 10 अज्ञात मृतकों में चार महिलाएं हैं। नॉर्दर्न रेलवे ने जम्मू और कटरा से आने-जाने वाली 58 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें…

उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर बना एक पुल बुधवार को टूट गया।

उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर बना एक पुल बुधवार को टूट गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बुधवार को भारी बारिश के बाद पुल टूट गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बुधवार को भारी बारिश के बाद पुल टूट गया।

जम्मू के गुज्जरनगर इलाके में तवी नदी के बाढ़ का पानी कम होने पर घरों की हालत।

जम्मू के गुज्जरनगर इलाके में तवी नदी के बाढ़ का पानी कम होने पर घरों की हालत।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मेंं ब्यास नदी में आई बाढ़ की वजह से बुधवार को पूरा घर बह गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मेंं ब्यास नदी में आई बाढ़ की वजह से बुधवार को पूरा घर बह गया।

पठानकोट में मंगलवार को बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया।

पठानकोट में मंगलवार को बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार को सेना ने बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार को सेना ने बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

लाइव अपडेट्स

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम: गुवाहाटी में 3 घंटे मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में पानी भरा

असम के गुवाहाटी में बुधवार शाम तीन घंटे की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों और घरों में पानी भर गया और शहर भर में ट्रैफिक जाम हो गया। कई प्रमुख सड़कें, रिहायशी इलाके और वाहन जलमग्न हो गए।

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली: यमुना खतरे के निशान के ऊपर पहुंची, प्रशासन ने बाढ़ राहत कैंप बनाए

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर लैंडस्लाइड: 3 जिलों में 2000 टूरिस्ट फंसे

हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। बुधवार रात कई जगह भारी बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर जगह-जगह लैंडस्लाइड हुआ। मंडी में ओट के बनाला के पास कुछ गाड़ियां दबने की भी सूचना है। वहीं कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति के ज्यादातर भागों में 3 दिन से मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है। मौसम विभाग ने आज 5 जिले ऊना, हमीरपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: 17 जिलों में बाढ़, मेरठ का युवक गंगनहर में बहा; 13 शहरों में बारिश का अलर्ट

यूपी में 5 दिन की बारिश के बाद आज मानसून का असर कम रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वांचल के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। 17 जिलों में बाढ़ है। CM योगी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रभारी मंत्रियों को तत्काल अपने जिलों में जाकर राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने कहा है। पढ़ें पूरी खबर…

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: खरगोन-खंडवा समेत 10 जिलों में तेज बारिश; साढ़े 4 इंच तक पानी गिरेगा

मध्यप्रदेश में गुरुवार से फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा। मानसून ट्रफ की एक्टिविटी होने से खरगोन, खंडवा समेत 10 जिलों में तेज पानी गिर सकता है। अगले 4 दिन कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में हल्की- तेज बारिश का दौर बना रहा। पढ़ें पूरी खबर…

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट; बालोतरा में बोलेरो बही, 3 की मौत

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को जयपुर, जोधपुर, भरतपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। जोधपुर में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। इससे बाइक फंस गई। कई गाड़ियां पानी में बहने लगीं। इधर, बुधवार को लूणी नदी में बोलेरो बहने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड: मूसलाधार बारिश की संभावना; 2 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर बना है। इससे झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त से 2 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में रोजाना बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर…

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, आरा-बक्सर और मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ा

बिहार के 12 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों 40 KM/H की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, राज्य के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने के लगा है। दियारा इलाके में सैकड़ों घर डूब चुके हैं। बक्सर में भी गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

इधर, आरा के जवईनिया गांव में फिर कटाव शुरू हो गया है। जिसके चलते 2 मंजिला स्कूल गंगा नदी में समा गया है। पढ़ें पूरी खबर…

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 13 जिलों में बारिश के आसार, रोडवेज बस सेवा प्रभावित

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए हरियाणा में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 13 जिलों में बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त से प्रदेश में तेज बारिश होगी जो 3 दिन जारी रहेगी। बुधवार को बारिश के बाद हरियाणा रोडवेज की सेवाएं प्रभावित हुईं। पठानकोट, जम्मू और कटरा के लिए बस सेवाएं बंद कर दी गईं। रेलवे ने 18 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

01:20 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

बादल फटने की घटनाएं और मरने वालों का आंकड़ा

01:16 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में बारिश का हाल

01:15 AM28 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *