हिमाचल के SSB जवान पंचतत्व में विलीन: बेटे ने मुखाग्नि दी, पत्नी ताबूत से लिपटी; असम में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया – Shimla News

[ad_1]

SSB में एएसआई गोपाल सिंह की पार्थिव देह देखकर विपाल करती हुई उनकी पत्नी।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ठियोग में SSB में एएसआई गोपाल सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। गोपाल सिंह को उनके इकलौते बेटे ने मुखाग्नि दी। सैंज में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

.

गोपाल सिंह इन दिनों असम में तैनात थे। उनका ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। इससे पहले, आज सुबह करीब 10 बजे तिरंगे में लिपटी गोपाल की पार्थिव देह पैतृक गांव सैंज लाई गईं।

जैसे ही सेना के जवान गोपाल की पार्थिव देह लेकर घर पहुंचे, उसे देखते ही पत्नी ताबूत से लिपट गईं। गोपाल की मां, पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। खासकर मां और पत्नी बार बार बेसुध हो गई है।

SSB के एएसआई गोपाल सिंह को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे लोग।

पूरे क्षेत्र गोपाल सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा

क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने आज गोपाल को अंतिम विदाई दी। बीते शनिवार गोपाल का निधन हो गया। आज चौथे दिन उनकी पार्थिव देह घर पहुंची। पूरा क्षेत्र गोपाल सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा।

मां-पत्नी और बेटा पीछे छूटे

गोपाल सिंह की उम्र 45 साल बताई जा रही है। उन्होंने करीब 25 साल तक देश सेवा की। अब वह वीरगति को प्राप्त हो चुके हैं। गोपाल सिंह अपने पीछे मां उत्मू देवी, पत्नी और बेटे को छोड़ गए हैं। गोपाल के पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

गोपाल सिंह के अंतिम संस्कार से जुड़े PHOTOS…

सेना के जवान गोपाल सिंह की पार्थिव देह लाते हुए।

सेना के जवान गोपाल सिंह की पार्थिव देह लाते हुए।

सेना के जवान गोपाल सिंह की पार्थिव देह को उनके घर लाते हुए।

सेना के जवान गोपाल सिंह की पार्थिव देह को उनके घर लाते हुए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |