19 जून से दिशोम गुरु दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। (फाइल)

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत शुक्रवार को एक बार फिर बिगड़ गई। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

.

शुक्रवार को विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही खत्म होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए थे।

कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे दिशोम गुरु

गुरुजी 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। 81 वर्षीय शिबू सोरेन ​डायबिटीज, किडनी और हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हैं। उनके हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी है।

उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। तब से वे अस्पताल में हैं। बीच में ब्रेन स्ट्रोक और पैरालिसिस के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी।

लेकिन इसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

विदेश के डॉक्टरों से भी परामर्श लिया जा रहा है। लेकिन पिछले ​कुछ दिनों से फिर स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। शुक्रवार को तबीयत फिर ज्यादा बिगड़ गई।

24 जून से दिल्ली में डटे हैं सीएम हेमंत

गौरतलब है कि गुरुजी के बीमार होने के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 जून से ही दिल्ली में डटे हुए हैं। सिर्फ जरूरी काम के लिए ही वे रांची आना-जाना कर रहे हैं।

राष्ट्रपति के झारखंड दौरे और विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर हेमंत सोरेन 30 जुलाई को ही रांची आए थे। अब वे एक बार फिर से दिल्ली पहुंच गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *