[ad_1]
नई दिल्ली/भोपाल25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नई दिल्ली का झंडेवालान मंदिर। इस बार नवरात्रि 10 दिनों की (22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक) रहेगी, क्योंकि चतुर्थी तिथि दो दिन तक रहेगी।
पूरे देश में सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। इस बार नवरात्रि 10 दिनों की (22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक) रहेगी, क्योंकि चतुर्थी तिथि दो दिन तक रहेगी। दुर्गाष्टमी 31 सितंबर और महानवमी 1 अक्टूबर को रहेगी। 2 तारीख को दशहरा मनेगा।
सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा-पाठ की शुरुआत हो गई है। लोगों की भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी है। कोलकाता, दिल्ली समेत अन्य शहरों से माता के झांकी पंडालों की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं।
पुराणों-कथाओं के मुताबिक, दक्ष प्रजापति के यज्ञ में देवी सती ने अपनी देह त्याग दी थी। इसके बाद देवी का पहला पुरअवतार राजा हिमालय के यहां शैलपुत्री रूप में हुआ था, इसलिए नवरात्रि के पहले दिन इस स्वरूप की पूजा की जाती है।




नवरात्र के पहले दिन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख देवी मंदिर और शक्तिपीठ









12:40 AM22 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली: छतरपुर के श्री आद्य कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में शुरू हुआ शारदीय नवरात्र
नई दिल्ली में शारदीय नवरात्र के पहले दिन आज छतरपुर स्थित श्री आद्य कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी और आरती और भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व में श्रद्धालु माता के नौ स्वरूपों की पूजा कर व्रत रखकर अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।
12:37 AM22 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली: झंडेवालान मंदिर में मॉर्निंग आरती के साथ शुरू हुआ शारदीय नवरात्र
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के पहले दिन आज झंडेवालान मंदिर में सुबह की आरती के साथ पर्व का शुभारंभ किया गया। मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और माता दुर्गा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
12:34 AM22 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मुंबई: मुंबादेवी मंदिर में हुई काकड़ आरती
महाराष्ट्र के मुंबई में शारदीय नवरात्र के पहले दिन आज मुंबई के मुंबादेवी मंदिर में काकड़ आरती के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन मां दुर्गा के एक स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाएगी।
[ad_2]
Source link


Leave a Reply