रेवाड़ी में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता।
हरियाणा के रेवाड़ी में भाजपा नेताओं ने महात्मा गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान राहुल गांधी मांफी मांगें के नारे भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाए गए।
.
रेवाड़ी में शनिवार को जिला प्रधान वंदना पोपली नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता पीएम नरेन्द्र मोदी की मां के खिलाफ राहुल गांधी के मंच से हुई टिप्पणी से आहत थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस को जनता के सामने माफी मांगने चाहिए। प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ है। यह विरोध प्रदर्शन देश के सम्मान के लिए किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली।
पीएम के खिलाफ अशोभनीय भाषा : पोपली
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करना अशोभनीय है। कांग्रेस को जब भी सत्ता से दूर होने का भय लगता है तो वे ऐसी ओछी हरकतों पर उतर आते हैं। चुनाव से पहले ही हार मान ली है। अभी वोट चोरी की बात कर रहे हैं लेकिन चुनाव के बाद ये लोग ईवीएम पर दोष लगाते हुए नजर आएंगे। प्रदर्शन के दौरान रेवाड़ी MLA लक्ष्मण यादव, जिला महामंत्री योगेश पालीवाल, सुनील मूसेपुर सहित भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे।