- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Photos Update; Rajasthan MP UP | Himachal Varanasi
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
यूपी में लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। प्रयागराज, वाराणसी समेत 24 जिलों के 1,245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के चलते अब तक 360 मकान ढह चुके हैं। फतेहपुर में चार पीपों का बना एक पुल यमुना नदी के तेज बहाव में बह गया। इसका वजन करीब 20 टन के करीब था।
बिजनौर में मालन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे कोतवाली देहात-बिजनौर मार्ग पर कमर तक पानी भर गया। जिसमें SDM की गाड़ी फंसकर बंद हो गई, जिसे ट्रैक्टर से खींचकर निकाला गया। वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब हर घंटे 2 सेमी घटने लगा है। गंगा डेंजर लेवल से 72 सेमी ऊपर बह रही है। जलस्तर 71.98 मीटर रिकॉर्ड किया गया है, जबकि डेंजर लेवल 71.26 मीटर है।
झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को जानकारी दी कि प्रदेश में पिछले तीन महीनों में अलग-अलग प्राकृतिक हादसों में 431 लोगों की मौत हुई है। इसमें सबसे ज्यादा मौतें बिजली गिरने (180) और डूबने (161) से हुईं।
इधर, हिमाचल के शिमला में गुरुवार सुबह एनवायरमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की बिल्डिंग पर देवदार का पेड़ गिर गया। इससे भवन की छत को काफी नुकसान पहुंचा है। अच्छी बात यह रही कि सुबह के वक्त दफ्तर में कोई मौजूद नहीं था। दफ्तर के बाहर पार्क एक गाड़ी को भी हल्का नुकसान पहुंचा है।
देश-भर में बारिश-बाढ़ की 3 तस्वीरें…

प्रयागराज के दरोगा चंद्रदीप निषाद ने गुरुवार को अपने घर को ही स्विमिंग पूल बना लिया है। इससे पहले वे गंगा पूजन, घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर वीडियो बना चुके हैं।

यूपी के बिजनौर में गुरुवार को सड़क पर कमर तक पानी भर गया। लोगों ने ट्रैक्टर से रास्ता पार किया।

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी के झलोगी में गुरुवार को जेसीबी से मलबा हटाया गया।
बिहार-तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, बिहार-तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में ऑरेंज, MP-राजस्थान समेत 12 राज्यों में यलो अलर्ट है।
मैप के जरिए गुरुवार को राज्यों में बारिश का डेटा देखें…

राज्यों में मौसम का हाल

शहरों में बारिश का डेटा


Leave a Reply