मॉडल बोली- गुरुग्राम में समय पर मदद नहीं मिली: महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया, उन्होंने कहा थाने जाओ; युवक ने बीच सड़क की थी अश्लील हरकत – gurugram News

मॉडल बोली- गुरुग्राम में समय पर मदद नहीं मिली: महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया, उन्होंने कहा थाने जाओ; युवक ने बीच सड़क की थी अश्लील हरकत – gurugram News

मॉडल बोली- गुरुग्राम में समय पर मदद नहीं मिली:  महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया, उन्होंने कहा थाने जाओ; युवक ने बीच सड़क की थी अश्लील हरकत – gurugram News


मॉडल ने खुद को सोशल मीडिया पर डिजिटल क्रिएटर बताया है।

हरियाणा के गुरुग्राम में युवक के अश्लील हरकत करने के 5 दिन बाद मॉडल सामने आई। मॉडल ने पुलिस के साथ साथ पूरे सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। उसने कहा कि युवक सरेआम अश्लील हरकत कर रहा था, जिसका उसने वीडियो बनाया। मदद के लिए उसने गुरुग्राम महिला हेल्पलाइन पर फ

.

मॉडल ने कहा कि वह कैब का इंतजार कर रही थी, तभी एक युवक सामने से आया और उसके आसपास मंडराने लगा। पहले तो उसने इग्नोर किया, लेकिन बाद में उसने नोटिस किया कि उसकी जिप खुली हुई है। वह वीडियो बनाती रही और वह अश्लील हरकत करता रहा।

मॉडल ने कहा कि अगर गुरुग्राम जैसे शहर में ऐसी स्थिति है, तो अन्य शहरों का क्या हाल होगा? उसने कहा कि उसे समय पर हेल्प नहीं मिली। इसके कारण आरोपी नहीं पकड़ा जा सका। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। बुधवार को मॉडल ने थाने में जाकर भी अपने बयान दर्ज कराए थे। फिलहाल अभी आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

मॉडल ने कहा कि वह राजीव चौक बस स्टॉप पर कैब का इंतजार कर रही थी।

अब पढ़िए मॉडल की कहीं अहम बातें….

  • जयपुर में शो से वापस आई, कैब का इंतजार कर रही थी: मॉडल ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश की रहने वाली हूं। अभी गुरुग्राम में रहती हूं। मैं एक फ्री लांसर हूं। सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के साथ मॉडलिंग भी करती हूं। जब में जयपुर में शो से वापस आ रही थी, तो बस ने मुझे राजीव चौक पर ड्रॉप किया। यहां मैं कैब का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक युवक मेरे पास आया और उसने देखा कि मैं अकेले खड़ी हूं, तो वो मेरे और नजदीक आया। युवक मेरे आसपास मंडराने लगा। इसके बाद वह सीधा मेरे सामने आकर खड़ा हो गया और मुझे देखने लगा।
  • पैंट की जिप खोली, अश्लील हरकत की: मॉडल ने कहा कि पहले तो मैंने उसे इग्नोर किया, लेकिन जब वह बिल्कुल मेरे सामने आकर खड़ा हो गया, तब मैंने नोटिस किया कि उसकी पैंट की जिप खुली हुई है। वह मेरे सामने ही अश्लील हरकत करने लगा और मैं यह देखकर हैरान हो गई। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या रिएक्ट करूं। मैं उस पर चिल्लाऊं, मारू या क्या करूं। फिर मुझे लगा कि मैं बहुत सारी वायरल वीडियो देखती हूं। मुझे पता नहीं लगता कि कौन विक्टिम होता, कौन क्या होता है। क्योंकि हमारे पास कोई प्रूफ नहीं होता है, तो मैं ऐसी कोई वायरल वीडियो गर्ल नहीं बनना चाहती थी। फिर मैंने सोचा की पहले मुझे रिकॉर्ड कर लेना चाहिए। फिर मैंने जैसे-तैसे करके, कॉल डिटेन करके थोड़ा बहुत रिकॉर्ड कर पाई।
मॉडल ने सोशल मीडिया पर युवक की वीडियो शेयर की है।

मॉडल ने सोशल मीडिया पर युवक की वीडियो शेयर की है।

  • 1090 नंबर पर कॉल की, वो वहां से नहीं गया: मॉडल ने कहा कि मैं वहां पर 20 मिनट तक रही, तब तक वह वहां से नहीं गया। न वह किसी चीज का वेट कर रहा था, ना वो कैब का वेट कर रहा था। फिर मेरी कैब आई। मैं 200 मीटर दूसरी तरफ जाकर कैब पकड़ने गई। जैसे ही मैं उधर से गई, मेरे जाते ही वह भी वहां से दूसरी साइड जाने लगा।
  • पुलिस से नहीं, सोशल मीडिया से मदद मिली: इसके बाद मैंने 1090, 1091 और 1096 हर जगह कॉल किया। वहां से कहा गया कि आप गुरुग्राम थाने में कॉल करें। उन्होंने मुझसे पूछा कि घटना कब हुई, तो मैंने बताया- सुबह 11 बजे की है। ये सब करीब डेढ़ घंटे के भीतर की बात है। तब उन्होंने कहा कि आपको उसी वक्त बताना चाहिए था, अब आपको सीधे थाने जाना पड़ेगा। इसके बाद मैंने इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। शुरुआत में कुछ नहीं हुआ, लेकिन किसी तरह वो वीडियो वायरल हो गया, तभी जाकर मेरी FIR दर्ज की गई। मुझे असली मदद सोशल मीडिया से ही मिली।
  • सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी: वीडियो डालने के बाद मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। कुछ लोगों ने कमेंट किए कि मैं ऐसे कपड़ों में वीडियो क्यों डालती हूं, सोशल मीडिया पर मॉडलिंग करती हूं, बोल्ड कंटेंट डालती हूं—तो मेरे साथ ऐसा होना ही चाहिए था।लेकिन मैं साफ कहना चाहती हूं कि उस वक्त मैं लोअर और टी-शर्ट में थी। अगर मैंने बुर्का भी पहना होता, तो भी ये घटना हो सकती थी।
मॉडल महंगी-महंगी ड्रेस में फोटोशूट करवा कर सोशल मीडिया पर अपलोड करती है।

मॉडल महंगी-महंगी ड्रेस में फोटोशूट करवा कर सोशल मीडिया पर अपलोड करती है।

वीडियो में क्या दिख रहा मॉडल की ओर से जारी किए गए वीडियो में युवक सड़क पर इधर-उधर टहलता नजर आता है। उसने कंधे पर बैग टांग रखा है और मुंह पर मास्क लगा रखा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मॉडल के सामने आते ही वह अपनी पैंट की जिप खोलता है और अश्लील हरकत करता है।

मॉडल का यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 164 वीडियो अपलोड किए हैं।

मॉडल का यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 164 वीडियो अपलोड किए हैं।

यूट्यूब पर एक्टिव, इंस्टाग्राम पर 38 हजार से ज्यादा फॉलोअर मॉडल सोशल मीडिया पर एक्टिव डिजिटल क्रिएटर है। इंस्टाग्राम पर उसके 38 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। अपनी प्रोफाइल में उसने खुद को ब्यूटी, स्किनकेयर और फैशन से जुड़ा डिजिटल क्रिएटर बताया है। इसके अलावा वह यूट्यूब पर भी कंटेंट बनाती है। उसके चैनल पर 164 वीडियो अपलोड हैं और 589 सब्सक्राइबर हैं।



Source link

Leave a Reply

Copyright © 2025 | Powered by WordPress | awpbusinesspress theme by A WP Life