मुंबई की बुजुर्ग महिला ने गंवाए 18 लाख: ऑनलाइन शॉपिंग एप पर दूध ऑर्डर किया था, ठगों ने मैसेज में लिंक भेजकर फोन हैक कर लिया

मुंबई की बुजुर्ग महिला ने गंवाए 18 लाख: ऑनलाइन शॉपिंग एप पर दूध ऑर्डर किया था, ठगों ने मैसेज में लिंक भेजकर फोन हैक कर लिया

मुंबई की बुजुर्ग महिला ने गंवाए 18 लाख:  ऑनलाइन शॉपिंग एप पर दूध ऑर्डर किया था, ठगों ने मैसेज में लिंक भेजकर फोन हैक कर लिया

[ad_1]

मुंबई52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो मेटा AI जनरेटेड है।

मुंबई की एक 71 साल की बुजुर्ग महिला ने एक लीटर दूध ऑनलाइन ऑर्डर करने की कोशिश में बैंक अकाउंट से 18.5 लाख रुपए गंवा दिए। दरअसल, वडाला निवासी महिला ने एक ऑनलाइन डिलीवरी एप से दूध ऑर्डर करने की कोशिश की। जिसके बाद दो दिनों में उसकी पूरी जमा-पूंजी ठग ली गई।

जब महिला को पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

ठगों ने मैसेज में लिंक भेजा था

पुलिस ने बताया कि मामला 4 अगस्त का है। महिला को एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को दूध कंपनी का एक अधिकारी दीपक बताया। ठग ने महिला को उसके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजकर दूध ऑर्डर करने के लिए जानकारी मांगी।

ठग ने महिला से कहा कि वह कॉल डिस्कनेक्ट किए बिना लिंक पर क्लिक करे और निर्देशों का पालन करे। एक घंटे से ज्यादा समय तक कॉल चलने के कारण महिला ऊब गई और उसने फोन काट दिया। लेकिन अगले दिन महिला को दोबारा ठग का फोन आया। उसने बुजुर्ग से और और जानकारी जुटाई।

तीन बैंक अकाउंट से निकाला पैसा

महिला जब बैंक गई तो उसे पता चला कि उसके एक खाते से 1.7 लाख रुपए निकाले गए हैं। आगे जांच करने पर पता चला कि उसके दो और बैंक खाते भी खाली कर दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता के तीनों बैंक खाते खाली होने से उसे 18.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ। आरोपी ने महिला के मोबाइल पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका फोन हैक कर लिया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |