महेंद्रगढ़ का जवान गोली लगने से गुजरात में हुआ शहीद: दो साल पहले हुई शादी, माता-पिता का इकलौता बेटा, हुआ अंतिम संस्कार – Narnaul News

महेंद्रगढ़ का जवान गोली लगने से गुजरात में हुआ शहीद: दो साल पहले हुई शादी, माता-पिता का इकलौता बेटा, हुआ अंतिम संस्कार – Narnaul News

महेंद्रगढ़ का जवान गोली लगने से गुजरात में हुआ शहीद:  दो साल पहले हुई शादी, माता-पिता का इकलौता बेटा, हुआ अंतिम संस्कार – Narnaul News

[ad_1]

महेंद्रगढ़ निवासी 29 वर्षीय भारतीय सेना के जवान की मालखाने में हथियारों की सफाई करते समय गोली लगने से मौत हो गई। शहीद का आज (गुरुवार) देर शाम महेंद्रगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व यात्रा भी शहर में निकाली गई। जिसमें हजारों की सं

.

महेंद्रगढ़ की सरस्वती कॉलोनी निवासी शहीद आशीष कुमार जो 165 आरटी रेजिमेंट गुजरात में तैनात था। बीते कल (बुधवार) मालखाने में हथियारों की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई। गोली आशीष के लगी। जिससे वह जख्मी हो गया। सेना के अन्य जवानों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद आज देर शाम शहीद आशीष का पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया।

शहीद को सलामी देते हुए सेना के जवान।

चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

आज 9 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री हिसार कैंट की टुकड़ी सूबेदार राजकुमार व 16 जवानों द्वारा सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। यहां पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जुलूस निकाल, भारत माता की जय बोलते हुए आशीष को सलामी दी। शहीद आशीष के चचेरे भाई मनोज कुमार ने मुखाग्नि दी।

दो साल पहले हुई थी शादी

शहीद आशीष की दो साल पहले गांव नांगल हरनाथ में शादी हुई थी। आशीष शर्मा के एक बहन है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पार्थिव शरीर पहुंचने पर घर में हाहाकार मच गया। शहीद आशीष का व शाम के करीब छह बजे बॉयज कॉलेज के पास पहुंचा। जहां से सैकड़ों मोटरसाइकिल हाथ में लेकर आशीष शर्मा अमर रहे अमर रहे के नारे लगाते हुए सरस्वती कॉलोनी में पहुंचे।

महेंद्रगढ़ में शहीद को नमन करते हुए लोग

महेंद्रगढ़ में शहीद को नमन करते हुए लोग

यहां से गुजरी शहीद की अंतिम यात्रा

उसके बाद शहीद की यात्रा देवीलाल पार्क से होते हुए अंबेडकर चौक बालाजी चौक आजाद चौक, 11 हटा बाजार, मोहल्ला नथूवाला, मौकों का बंगड़ी से होते हुए मोदाश्रम में पहुंची। जहां पर सलामी दी गई और तिरंगा शहीद आशीष शर्मा के ताऊ ओमप्रकाश को दिया गया।

शहीद के ताऊ को तिरंगा देते हुए

शहीद के ताऊ को तिरंगा देते हुए

चाचा जुड़े हुए सामाजिक संस्थाओं से

जवान आशीष के चाचा शहर की आदर्श रामलीला के सक्रिय सदस्य हैं। वहीं उनके दूसरे चाचा ओमप्रकाश भी सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहते हैं। जिसके कारण शहर की अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोग भी काफी संख्या में आशीष को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

ये लोग रहे मौजूद

अंतिम यात्रा में रमेश सैनी अध्यक्ष नगर पालिका, राजेंद्र शर्मा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष, ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वैद, यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र उर्फ बंटी व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नमन आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply