विवाद के बाद आरोपी घर से एक लाइसेंसी बंदूक और अवैध हथियार लेकर लौटे। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

भिंड के नेशनल हाईवे-719 पर लोधी पेट्रोल पंप में शनिवार सुबह फायरिंग हो गई। बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दो युवकों ने पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना में पंप का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिस

.

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर ली है और तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह बाइक सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पंप कर्मचारियों ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी।

आरोपी घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर लौटे विवाद बढ़ने के बाद दोनों आरोपी युवक अपने घर पहुंचे और वहां से एक लाइसेंसी बंदूक और अवैध हथियार लेकर लौटे। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलने से भगदड़ मच गई, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक कर्मचारी को गोली लग गई।

पुलिस बोली- आरोपियों की पहचान हुई सूचना मिलते ही बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की। डीएसपी दीपक तोमर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *