भास्कर अपडेट्स: कोलकाता में मॉडल से गैंगरेप, सोशल मीडिया फ्रेंड्स पर फिल्मों में रोल देने का झांसा देकर दरिंदगी करने का आरोप

[ad_1]

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में एक मॉडल ने सोशल मीडिया पर मिले दो लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मॉडल ने सोमवार रात पुलिस में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी।

मॉडल ने FIR में बताया कि फिल्मों में रोल देने का झांसा देकर दोनों आरोपियों ने उसका कई बार यौन शोषण किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना कस्बा थाना क्षेत्र में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने 2023 में सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती की थी। उन्होंने खुद को फिल्म प्रोड्यूसर बताया और कहा कि उनके बॉलीवुड और कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री में संबंध हैं।

उन्होंने मॉडल को फिल्मों में रोल दिलाने और इंडस्ट्री के लोगों से मिलवाने का लालच दिया, जो कभी पूरा नहीं हुआ। दोनों मॉडल को कस्बा में कई जगहों पर ले गए, जहां उसके साथ कई बार रेप किया।

कस्बा यह वही इलाका है जहां जून में एक लॉ कॉलेज में 24 साल की फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया था। उस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply