बेंगलुरु में सिलेंडर ब्लास्ट, बच्चे की मौत: 12 लोग घायल; धमाके में 8 से 10 घर ढहे, कई घरों की एस्बेस्टस की छतें गिरीं

[ad_1]

बेंगलुरु40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक के बेंगलुरु में शुक्रवार को सिलेंडर फटने से 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। यह हादसा सेंट्रल बेंगलुरु के विल्सन गार्डन के चिन्नायनपाल्या में हुई। यह एक घनी आबादी वाला आवासीय इलाका है, जहां घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। धमाका इतना जोरदार था कि 8 से 10 घर ढह गए। कई घरों की एस्बेस्टस शीट की छतें टूट गईं और दीवारें भी गिर गईं।

घटनास्थल की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें दर्जनों घर मलबे में तब्दील दिखे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय लोग घरों में सो रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिलेंडर लीक होने के कारण धमाके की आशंका है।

धमाके के बाद की 3 तस्वीरें देखिए…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply