बिलासपुर NTPC-प्लांट में 1 मौत, 4 मजदूर घायल: मेंटेनेंस के दौरान टूटा हीटर-प्लेटफॉर्म, मृतक की पत्नी को 10 लाख मुआवजा और नौकरी मिलेगी, चक्काजाम खत्म – Chhattisgarh News

बिलासपुर के NTPC सीपत प्लांट में हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हैं। हादसे के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया। हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक मृत मजदूर का नाम श्याम साहू है, जो सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का रहने वाला था। हादसे के बाद तत्काल मजदूरों को NTPC हॉस्पिटल, सिम्स और अपोलो भेजा गया। सिम्स में एक की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों का इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन NTPC प्लांट के बाहर मौजूद रहे। गेट के बाहर और सड़क पर चक्काजाम कर 8 घंटे तक प्रदर्शन किया। राहगीर परेशान होते रहे। गाड़ियों की कतार लगी रही, फिर गाड़ियों को डायवर्ट रूट से भेजा गया।

प्रदर्शनकारियों ने मृतक और घायलों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए और एक नौकरी देने की मांग की। इस पर NTPC प्रबंधन ने कहा कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा और नौकरी दी जाएगी। सिर्फ एक अस्पताल में भर्ती, 3 डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।

हादसे के बाद की ये तस्वीरें देखिए…

NTPC सीपत प्लांट में 1 मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा।

NTPC सीपत प्लांट में हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

NTPC सीपत प्लांट में हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

बिलासपुर जिले में स्थित NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ।

बिलासपुर जिले में स्थित NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ।

एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात।

एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात।

सीपत NTPC गेट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

सीपत NTPC हादसे के बाद ग्रामीण भड़के हुए थे। सैकड़ों की संख्या में गुस्साए ग्रामीण यूनिट-5 गेट के पास जमा हो गए। गेट के बाहर जमकर हंगामा किया। एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। गेट के बाहर तनावपूर्ण माहौल था।

5 संविदा श्रमिक घायल, एक की मौत

वहीं NTPC सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि सीपत स्टेशन के यूनिट 5 में हादसे की जानकारी आई है, जिसमें 5 संविदा श्रमिक घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच चल रही है। जांच के बाद डिटेल में जानकारी दी जाएगी।

हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें भी देखिए…

NTPC प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई।

NTPC प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई।

सीपत NTPC प्लांट के अंदर की तस्वीर है, यहीं हादसा हुआ है।

सीपत NTPC प्लांट के अंदर की तस्वीर है, यहीं हादसा हुआ है।

सीपत NTPC प्लांट के बाहर परिजनों की भीड़ है। बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं।

सीपत NTPC प्लांट के बाहर परिजनों की भीड़ है। बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं।

प्लांट के 500 मेगावाट की यूनिट-5 में देर रात काम चल रहा था। दूसरी इकाई में शिफ्ट चेंज ओवर के समय बॉयलर में लीकेज हो गया।

प्लांट के 500 मेगावाट की यूनिट-5 में देर रात काम चल रहा था। दूसरी इकाई में शिफ्ट चेंज ओवर के समय बॉयलर में लीकेज हो गया।

NTPC प्लांट में हुए हादसे

  • फरवरी 2019 : बिलासपुर के सीपत स्थित प्लाट में बॉयलर बॉटम में काम करते समय DGM सहित 9 मजदूर करीब 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए थे। इस दौरान नीचे पानी में गिरने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई थी। हालांकि DGM जरूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
  • अगस्त 2014 : कोरबा स्थित पावर प्लांट की 7 नंबर इकाई में काम चल रहा था। उसी समय बॉयलर का पाइप फट गया। इसमें दो इंजीनियर समेत 8 कर्मचारी गर्म राख की चपेट में आ कर झुलस गए थे। सभी को NTPC कोरबा के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के लिए रवाना किया गया था।

…………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें

बिलासपुर NTPC में हादसा: सीपत प्लांट में बॉयलर फटा, ब्लास्ट से पेंट हाउस की छत क्षतिग्रस्त, 500 मेगावाट की यूनिट ठप; अफसर बोले- दो दिन में फिर हो जाएगी शुरू

ब्लास्ट के कारण प्लांट में 500 मेगावाट की यूनिट ठप होने से उत्पादन भी बाधित हो गया है।

ब्लास्ट के कारण प्लांट में 500 मेगावाट की यूनिट ठप होने से उत्पादन भी बाधित हो गया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सीपत स्थित NTPC प्लांट में 4 साल पहले ब्लास्ट हो गया था। धमाका इतना तेज था कि पेंट हाउस की छत उड़ गई थी। वहीं 500 मेगावाट की यूनिट ठप हो गई थी। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि प्लांट में बॉयलर लीकेज होने के कारण ऐसा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2025 | Powered by WordPress | awpbusinesspress theme by A WP Life