बड़ौली बोले- राहुल गांधी कुछ भी बोल देते हैं: उन्हें हाइड्रोजन-परमाणु बम का फर्क नहीं पता; बाढ़ पर पहले से तैयार थी हरियाणा सरकार – Rohtak News

रोहतक के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।

रोहतक में भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़े को लेकर हुई मीटिंग के बाद प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल देते हैं और खुद नहीं जानते कि क्या कह रहे हैं।

.

बड़ौली ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी से पूछा जाना चाहिए कि हाइड्रोजन बम और परमाणु बम में फर्क क्या है। उनकी भाषा और बयानबाजी का आज मजाक बन चुका है। जनता भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी मुद्दे पर लोकसभा में बहस करने के बजाय अपनी बात कहकर चले जाते हैं।

रोहतक के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।

क्राइम का मुद्दा उठाकर विधानसभा छोड़कर भागे कांग्रेसी बड़ौली ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस ने क्राइम का मुद्दा उठाया और भाग गए। सीएम नायब सैनी ने डेटा के साथ बताया कि 2014 से पहले किस प्रकार का क्राइम था और आज क्राइम में कितना फर्क आया है। आज घरेलू क्राइम या अचानक होने वाला क्राइम है। पूरा क्राइम का डेटा रखा गया था। आज हरियाणा में भय का वातावरण नहीं है और व्यापारी अपना काम आराम से कर रहा है।

अमेरिका के सामने नहीं झुका भारत मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ लगाने का काम किया। लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के लिए किसी भी प्रकार का समझौता भारत नहीं करेगा। जनसंख्या की दृष्टि से भारत पहले नंबर पर है। भारत सबसे बड़ा बाजार है। आज इतना शक्तिशाली देश बना है कि सभी चीजें आज भारत में बन रही है।

रोहतक के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।

रोहतक के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।

प्रदेश को बाढ़ से बचाने के लिए सरकार पहले से थी तैयार मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश को बाढ़ से बचाने के लिए सरकार पहले से तैयार थी। टांगरी, घग्गर व मारकंडा नदी से पहले कितना नुकसान होता था, आज कितना हुआ है, यह देखना चाहिए। सरकार ने नदियों व नालों की पहले से सफाई करवाई थी। जहां पानी भरा हुआ है, वहां भाजपा कार्यकर्ता आज फील्ड में है।

21 लाख महिलाओं को मिलेगा 2100 रुपए का लाभ मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सभी महिलाओं को 2100 रुपए का लाभ मिले, यह सरकार की मंशा है। पहले फेस में एक लाख तक इंकम वाली महिलाओं को रखा है। दूसरे फेस में बढ़ौतरी की जाएगी। आज 21 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश की जनसंख्या 2 करोड़ 85 लाख है और उसमें से महिलाओं की बड़ी संख्या को इसका लाभ मिलेगा।

Source link

Leave a Reply