दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने पर एक छात्र को थप्पड़ जड़ती प्रिंसिपल।

हरियाणा के पानीपत में पांचवीं कक्षा तक के स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को बर्बरता पूर्वक पीटा गया। 7 साल के छात्र को स्कूल में क्लास की खिड़की से उल्टा बांधा गया। इसके बाद उसे खूब थप्पड़ मारे गए। इतना ही नहीं, छात्र की फोटो-वीडियो तक बनाई गई। पीटने व

.

पूरी घटना को अंजाम देने वाले स्कूल ड्राइवर ने अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इसकी वीडियो अपलोड कर दी। शनिवार को छात्र के अभिभावकों ने ये वीडियो देखी। इसके बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से इसके बारे में पूछा। प्रिंसिपल का कहना था कि स्कूल के वैन ड्राइवर ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्हें इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। परिवार, प्रिंसिपल के साथ ड्राइवर के घर पहुंचा तो उसने घर पर 20-25 झगड़ालु युवकों का एक गैंग भेज दिया।

इसके बाद परिवार वहां से निकल आया। युवकों ने काफी दूर तक उनका पीछा किया। परिवार वाले वहां से सीधे थाने पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ 115, 127(2), 351(2) BNS, 75 जुवनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

छात्र को खिड़की पर रस्सी से उल्टा बांध कर पीटा गया।

अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या है पूरा मामला…

  • इसी साल दिलवाया था इस स्कूल में एडमिशन : जानकारी देते हुए महिला डोली ने बताया कि वह मुखीजा कॉलोनी की रहने वाली है। उनके दो बच्चे हैं। जिनमें बड़ा बेटा 7 साल का है। जोकि विराट नगर स्थित सरिजन पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। उसे इसी साल इस स्कूल में एडमिशन दिलवाया गया था।
  • सोशल मीडिया पर देखी वीडियो तो पहुंचे स्कूल : मां ने बताया कि शनिवार को उस वक्त उनके पैरों तले जमीन निकल गई, जब उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो देखी। इस वीडियो में उसके बेटे को स्कूल की क्लास में खिड़की से बांधा हुआ था।
  • प्रिंसिपल दूसरे बच्चों को भी पीटती दिखी : वीडियो के दूसरे हिस्से में प्रिंसिपल दो छोटे बच्चों पर थप्पड़ों की बरसात करती दिख रही है। इन दोनों बच्चों को अन्य छात्रों के सामने पीटा जा रहा था। वीडियो देखने के बाद महिला ने अपने पति को फोन कर बताया। इसके बाद परिवार वाले स्कूल पहुंचे। जहां पहुंच कर उन्होंने प्रिंसिपल से इस वीडियो के बारे में पूछा।
  • प्रिंसिपल बोली- ड्राइवर ने बच्चे को बांधा : स्कूल प्रिंसिपल रीना ने परिजनों को बताया कि उन्हें इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन, 13 अगस्त को उनका बेटा काम नहीं कर के आया था। स्कूल में मेल टीचर न होने के चलते स्कूल ड्राइवर अजय को छात्र को डांटने के लिए कहा था।
  • पूछताछ में छात्र ने बताई बर्बरता की कहानी : परिवार और प्रिंसिपल ने जब छात्र से इस बारे में पूछा, तो उसने बताया कि अजय अंकल ने उसे रस्सी से खिड़की पर उल्टा लटका दिया था। इसके बाद उसे खूब थप्पड़ मारे। अजय ने अपने दोस्तों को भी वीडियो कॉल कर पिटाई दिखाई। उसकी फोटो खींची और वीडियो बनाई।
  • आरोपी के घर पहुंचे, तो भेजे झगड़ालू लड़के : शिकायत लेकर प्रिंसिपल और बच्चे के माता- पिता, छात्र को लेकर आरोपी ड्राइवर अजय के घर रिफाइनरी रोड पहुंचे। जहां पहुंच कर देखा कि वह घर पर नहीं है। उसे फोन किया गया, तो उसने घर पर करीब 25 झगड़ालू लड़के भेज दिए। जिन्होंने उनके साथ झगड़ा किया।
दो सगी बहनों के साथ बुरा बर्ताव करने पर छात्र को पीटती हुई प्रिंसिपल।

दो सगी बहनों के साथ बुरा बर्ताव करने पर छात्र को पीटती हुई प्रिंसिपल।

पिटाई के बाद नीचे गिर गया छात्र।

पिटाई के बाद नीचे गिर गया छात्र।

आरोपी ड्राइवर अजय की फोटो।

आरोपी ड्राइवर अजय की फोटो।

स्कूल प्रिंसिपल बोली- ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल रीना ने बताया कि ड्राइवर का व्यवहार बच्चों के प्रति ठीक नहीं था। परिवार वालों ने भी कई शिकायतें की है। मैंने खुद भी उसे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा था। जिसके चलते उसे अगस्त में नौकरी से निकाल दिया था। अब इस बच्चे के परिवार वाले मेरे पास आए, तो मैं खुद उन्हें ड्राइवर के घर लेकर गई।

जहां हमारे साथ उसने कुछ युवक भेजकर झगड़ा किया। परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। मैं, परिवार के साथ खड़ी हूं। वहीं, दूसरी वीडियो मैं जिन बच्चों को पीट रही हूं, उन बच्चों ने दो सगी बहनों के साथ कुछ बुरा बर्ताव किया था। बच्चों को ठीक रास्ते पर लाने के लिए मैंने परिवार वालों को बता कर ये कदम उठाया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *