• Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Rajasthan Flood| Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi MP Rain Alert

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब पिछले तीन दिनों से बाढ़ की चपेट में है। राज्य में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का सबसे प्रभावित हैं। इन 7 जिलों के 350 से अधिक गांवों में 5-7 फीट तक पानी भरा हुआ है।

हालात इतने खराब हैं कि लोगों को सेना के हेलिकॉप्टर से बचाया जा रहा है। चिनूक हेलिकॉप्टर, जमीन और पानी पर चलने वाले एम्फीबियन वाहनों से लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। गुरुवार को सेना ने 6 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया।

जम्मू में बारिश और बादल फटने से भारी तबाही के बीच फंसे करीब 3 हजार टूरिस्ट्स को निकाला गया है। गुरुवार को रेलवे ने उनके लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। एक ट्रेन लगभग 1,500 यात्रियों को लेकर जम्मू से बनारस और दूसरी ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसमें 1,500 से ज्यादा यात्री सवार हुए।

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। गुरुवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.45 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया था।

यूपी में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। वाराणसी समेत 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान 84.73 मीटर के करीब पहुंच गया, जिससे इस महीने दूसरी बार रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। संगम के पास सड़कों पर गाड़ियों की जगह नाव चल रही है।

देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को चंबा-भरमौर सड़क नदी के तेज बहाव में बह गई।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को चंबा-भरमौर सड़क नदी के तेज बहाव में बह गई।

पंजाब के गुरदासपुर में सेना ने एक टापू पर फंसे 27 लोगों को चीता हेलिकॉप्टर से बचाया।

पंजाब के गुरदासपुर में सेना ने एक टापू पर फंसे 27 लोगों को चीता हेलिकॉप्टर से बचाया।

असम के गुवाहाटी में गुरुवार को कई इलाकों में बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया।

असम के गुवाहाटी में गुरुवार को कई इलाकों में बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें..

देशभर के मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में कई जगह लैंडस्लाइड, मंडी में NH पर बह रहा पानी

कैंचीमोड़ में शुक्रवार को चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरे।

कैंचीमोड़ में शुक्रवार को चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरे।

भारी बारिश के बाद चंबा-भरमौर सड़क का एक बड़ा हिस्सा नदी के साथ बह गया।

भारी बारिश के बाद चंबा-भरमौर सड़क का एक बड़ा हिस्सा नदी के साथ बह गया।

मंडी के बल्ह में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद NH पर पानी की तेज धार बही।

मंडी के बल्ह में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद NH पर पानी की तेज धार बही।

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वैष्णो देवी यात्रा लगातार चौथे दिन स्थगित, लैंडस्लाइड में 35 की मौत हुई थी

भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कटरा में वैष्णो देवी यात्रा शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी स्थगित रही। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मौसम की स्थिति को देखते हुए, अगले दो से तीन दिनों में फिर से यात्रा शुरू होने का संकेत दिया है।

बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को अगली सूचना तक यात्रा नहीं करने और श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। कटरा में वैष्णो देवी मार्ग पर 26 अगस्त को बादल फटने से लैंडस्लाइड हुई थी। इसमें 35 लोग मारे गए थे।

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 8 जिलों में यलो अलर्ट, 2,196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट, 200 मकान ढहे

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश के बाद, शुक्रवार को बारिश कुछ कम हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 2196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट किए गए हैं। 200 से ज्यादा मकान ढह गए। पांच लोगों की मौत हो चुकी है। दंतेवाड़ा नगर समेत आस-पास के गांवों में कुल करीब 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल रेंज में सड़क से मलबा साफ करने का काम जारी

02:51 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

सेना ने पंजाब में टापू पर फंसे 27 लोगों को चीता हेलिकॉप्टर से बचाया

पंजाब में बाढ़ के बीच सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन तीन दिन से जारी है। 28 अगस्त को सेना ने पंजाब के गुरदासपुर से रेस्क्यू का एक वीडियो X पर शेयर किया और बताया कि जवानों ने चीता हेलिकॉप्टर से एक टापू पर फंसे 27 लोगों को बचाया।

घटना 27 अगस्त को शाम लगभग 4 बजे की है। गुरदासपुर के लस्सियां ​​क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई। इससे एक टापू पर 27 लोग फंस गए। चारों तरफ पानी था। सूचना मिलने पर, तीन चीता हेलिकॉप्टरों से सेना की टीम पहुंची और मुश्किल परिस्थितियों में सभी का रेस्क्यू किया।

01:50 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त डोडा-भद्रवाह रोड की मरम्मत जारी

01:12 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में बारिश का हाल

01:11 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *