पंजाब में आज हल्की बारिश के आसार: बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत तेज, नदियों का जलस्तर घटा, दिन का तापमान बढ़ा – Jalandhar News

पंजाब में आज हल्की बारिश के आसार: बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत तेज, नदियों का जलस्तर घटा, दिन का तापमान बढ़ा – Jalandhar News

पंजाब में आज हल्की बारिश के आसार:  बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत तेज, नदियों का जलस्तर घटा, दिन का तापमान बढ़ा – Jalandhar News

[ad_1]

पंजाब की नदियों का जलस्तर कम हुआ।- फाइल फोटो

पंजाब में आज (रविवार को) कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है और कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इन दिनों सुबह-शाम मौसम ठंडा रहता है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से गर्मी बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 सितंबर को पंजाब के कई हिस्सों म

.

वहीं, सबसे ज्यादा तापमान 34.5 सेल्सियस पटियाला और बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बठिंडा में की रिकॉर्ड किया गया है। जोकि 24 सेल्सियस था।

वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी कम होने के बाद अब राज्य सरकार ने राहत और सफाई कार्य तेज कर दिया है। सरकारी टीमें गांव-गांव जाकर सफाई अभियान शुरू करेंगी, ताकि पानी उतरने के बाद ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों से राहत मिल सके।

अमृतसर में आज मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है।

नदियों का जलस्तर कम हुआ पहाड़ों में बारिश की कमी के बाद अब पंजाब में भी जन जीवन सामान्य होना शुरू हो गया है। साथ ही बॉर्डर पर जहां-जहां नुकसान हुआ है, वहां पर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। पिछले करीब एक हफ्ते से पंजाब की बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार देखा गया है, साथ ही साथ सभी नदियों का जलस्तर लगातार कम हो रहा है।

पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम का अनुमान अमृतसर- अमृतसर में अधिकतम तापमान 25.5 सेल्सियस तक रहेगा, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, अमृतसर में अभी तक 651.9 MM बारिश दर्ज की गई है।

जालंधर- जालंधर में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, तापमान 32 सेल्सियस तक रहेगा। जिले में 902.7 MM बारिश अभी तक दर्ज की गई है।

लुधियाना- लुधियाना में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, तापमान 25.6 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, लुधियाना में 798.2 MM बारिश अभी तक हो चुकी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply