हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हो रही झड़प। इसके बाद हिंदू संगठनों ने बीएमसी चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से भी झड़प हुई।
पंजाब के जालंधर में शुक्रवार (3 अक्टूबर) को ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर बवाल हो गया। यहां मुस्लिम संगठन इकट्ठा होकर पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र देने गए थे। इस दौरान वे अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रहे थे। शाम 5 बजे वहां से गुजर रहे एक स्कूटी सवार ने जय श्र
.
इसका पता चलते ही हिंदू संगठन भड़क उठे। वह मौके पर पहुंच गए और दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। हिंदू संगठन जय श्रीराम तो मुस्लिम संगठन अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगे। हिंदू संगठनों ने पहले प्रेस क्लब चौक पर जाम लगा दिया। हालात बिगड़ते देख मुस्लिम पक्ष के लोग वहां से चले गए।
माहौल बिगड़ता देख DCP नरेश डोगरा और ACP संदीप शर्मा की अगुआई में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। हालांकि पुलिस हिंदू संगठनों को समझाने में नाकाम रही और उन्होंने शहर के व्यस्त BMC चौक पर जाम लगा दिया। उन्हें रोकने की कोशिश में पुलिस की उनसे धक्कामुक्की भी हुई।
इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने बीएमसी चौक पर बैठकर जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। यहां भाजपा नेता केडी भंडारी, शीतल अंगुराल के अलावा शिवसेना नेता इशांत शर्मा, नरेंद्र थापर समेत कई हिंदू नेता पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने सड़क के बीच में ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।
पुलिस ने फिलहाल हिंदू संगठनों की शिकायत पर एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हंगामे से जुड़े PHOTOS…
प्रेस क्लब चौक पर मुस्लिम पक्ष के लोग हिंदु पक्ष के सामने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगे।

जय श्रीराम का नारा लगाने के बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने स्कूटी सवार को घेर लिया।

मुस्लिम पक्ष के लोगों की स्कूटी सवार से जमकर बहस हुई।

मौके पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए।

इस दौरान मुस्लिम पक्ष के नेताओं ने भी बीचबचाव करने की कोशिश की।
जिस युवक से मारपीट हुई, उसने पूरी कहानी बताई
- सर तन से जुदा के नारे लगा रहे थे: इस मामले में स्कूटी सवार योगेश ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में पूरा मामला बताया। योगेश ने कहा कि वह सड़क से गुजर रहा था। वहां मुस्लिम समुदाय इकट्ठा हुआ था और वे यह नारे लगा रहे थे कि ‘अल्लाह हू अकबर’ ‘सर से तन जुदा कर देंगे।”
- हमने जय श्रीराम का नारा लगाया, मुझे पकड़ा, धमकी दी: योगेश ने आगे बताया- मेरे जैसे कुछ और लोग भी थे। हमने जय श्री राम का नारा लगा दिया। बाकी लोग चले गए, लेकिन मुझे इन लोगों ने पकड़ लिया। मुझे “अल्लाह हू अकबर” का नारा लगाने के लिए कहा गया, पर मैंने जय श्री राम का नारा ही लगाया। फिर मुझसे कहा गया कि “अल्लाह हू अकबर” बोलो, नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। आसपास के कुछ लोगों ने मौके पर आकर मुझे बचाया।
- मुझसे पुलिस के सामने मारपीट की, किसी ने नहीं बचाया: योगेश ने कहा- इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरी एक्टिवा की चाबी छीन ली। पुलिस के सामने ही मुझे पीटते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ नहीं कहा। मैंने मौके पर शिकायत दी थी।
मुस्लिम पक्ष ने आरोप नकारे मुस्लिम पक्ष से आल इंडिया उलेमा के चेयरमैन मोहम्मद अकबर अली ने बताया कि वे देश में मुस्लिमों से हो रहे भेदभाव के खिलाफ कमिश्नर दफ्तर में मेमोरेंडम देने जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें देखकर जय श्रीराम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे मारपीट के आरोप झूठे हैं और हिंदू व्यक्ति की छीनी गई स्कूटी की चाबी वापस करवा दी गई है।
इस मामले के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…