- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Update; Uttarakhand Cloudburst Punjab Flood| Himachal Mumbai Delhi MP Rain Alert
पठानकोट/देहरादून/प्रयागराज/दिल्ली21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब के अमृतसर, पठानकोट समेत 8 जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं। 250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी भरा हुआ है। बाढ़ में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं।
उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में शुक्रवार को बादल फटने की घटनाएं हुईं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हैं। बागेश्वर के कपकोट में कई घरों को भी नुकसान हुआ है।
यूपी के 17 जिले बाढ़ की चपेट में है। प्रयागराज में गंगा और यमुना पिछले दो महीनों में चौथी बार उफान पर हैं। निचले इलाकों के 10 हजार घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। लोग यहां से पलायन कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के कटरा में बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा चार दिन से रुकी है। 26 अगस्त को यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड़ में 50 सड़कें-पुल डूब गए हैं।
देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

चमोली में शुक्रवार को कई जगह लैंडस्लाइड हुआ। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है।

रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि इलाके में शुक्रवार सुबह बादल फटा। SDRF की टीम रेस्क्यू के काम में लगी है।

पंजाब के अमृतसर में बाढ़ में फंसे लोगों को स्पेशल गाड़ियों की मदद से निकाला जा रहा है।
देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें..

देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल: मंडी में बादल फटा, गाड़ियां बहीं, शिमला में लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश में मंडी के गोहर में शुक्रवार रात बादल फटा। नांडी पंचायत के नसेंणी नाला में कुछ गाड़ियां बह गईं। कटवाढ़ी क्षेत्र में इससे स्टोन इंडस्ट्री को नुकसान हुआ। शिमला के जतोग केंट में लैंडस्लाइड से सेना के रिहायशी मकान खतरे में हैं। इन घरों को रात में ही खाली कराया गया। 4 परिवारों सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए गए।
चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर शोघी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक गाड़ी इसकी चपेट में आ गई। गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। शिमला के रामपुर के बधाल में फ्लैश फ्लड से 3 से ज्यादा घरों में मलबा आ गया। कांगड़ा, कुल्लू और सिरमौर जिला के स्कूल-कालेजों में आज छुट्टी की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, अंबाला में बाढ़

हरियाणा के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की बारिश हो सकती है।
अंबाला की टांगरी नदी में आए उफान के बाद बने यहां बाढ़ के हालात हैं। CM नायब सैनी ने सभी जिला उपायुक्तों को नदियों का सर्वे करने और आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: इंदौर-नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग में तेज बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 19 में से 12 जिलों में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट है। आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, एमपी में अब तक 36.5 इंच बारिश हो चुकी है। आधा इंच पानी गिरते ही इस साल का बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। पिछले मानसूनी सीजन में भी औसतन 44 इंच बारिश हुई थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस हिसाब से कोटे की 98 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
01:00 AM30 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: 32 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

बिहार में 32 जिलों में आज तेज बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर से मानसून की एक्टिविटी और तेज होगी। शुक्रवार को पटना और सीवान में बारिश हुई। वहीं, उत्तराखंड मे लगातार हो रही बारिश से बिहार में भी गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पटना और मुंगेर में गंगा उफान पर है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर वॉर्निंग लेबल 38.33 से लगभग 59 सेंटीमीटर ऊपर है। पूरी खबर पढ़ें…
12:55 AM30 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में बारिश का हाल

12:55 AM30 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा
