नूंह में पुलिस की टीम पर पथराव करते लोग।
हरियाणा के नूंह में पंजाब से गाड़ियां चुराने के मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। शनिवार को इंदाना गांव में आरोपियों ने पुलिस को देखकर पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसके बाद गांव में जाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। भीड़ ने पुलिस पर पथ
.
पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने राइफल से भी फायरिंग की। हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। बिछौर थाना पुलिस ने 30 लोगों को नामजद कर 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। अब पुलिस टीम पर पथराव का वीडियो भी सामने आया है।
हमले से जुड़े 3 PHOTOS
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने JCB अड़ाकर उनका रास्ता रोका और पथराव किया।

पुलिस पर हमले के बाद जाते लोग। एक व्यक्ति ने हाथ में राइफल भी पकड़ी हुई है।

DSP जितेंद्र कुमार राणा के कार्यालय के बाहर पकड़े गए आरोपी।
पहले 2 पॉइंट में जानिए किस मामले में पकड़ने गई थी पुलिस….
- पंजाब से लग्जरी गाड़ियां चोरी करते थे: DSP जितेंद्र कुमार राणा ने बताया कि नूंह के बिछोर थाना क्षेत्र के कुछ लोग पंजाब से 250 से 300 लग्जरी गाड़ियां चोरी करके लाए थे। इसके बाद नूंह इलाके में सस्ते दामों पर इन गाड़ियों को बेच देते थे।
- आरोपियों को पकड़ने गई थी CIA टीम : DSP ने आगे बताया कि इस गैंग में करीब 15 लोग शामिल हैं। इसे लेकर पंजाब पुलिस तावड़ू CIA टीम के साथ 2 दिन पहले रेड कर चुकी है। मुख्य आरोपी आजाद है। उस पर पंजाब में 3 और आंध्र प्रदेश में एक मामला दर्ज है।

हमले के बारे में जानकारी देते DSP जितेंद्र कुमार राणा।
अब जानिए पुलिस पर कैसे हुआ हमला…
- रेड करने गई थी पुलिस टीम: DSP जितेंद्र राणा ने बताया कि शनिवार को CIA को सूचना मिली थी कि इंदाना गांव में आजाद के घर पर चोरी की घटना में शामिल शाहिद और शाहरुख भी मौजूद हैं। तावड़ू CIA, पुन्हाना CIA और बिछौर थाना पुलिस की टीम शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपियों को पकड़ने गई।
- गेट खोलते ही कर दी फायरिंग: DSP ने कहा कि पुलिस ने जैसे ही आजाद के घर पर दबिश दी, तो आरोपी आजाद ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर सीधा फायर कर दिया। इसमें सिपाही समीर के हाथ में एक गोली छूकर निकल गई। इसके बाद आजाद मौके से भागने लगा, इस दौरान उसकी पिस्टल वहीं गिर गई। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आजाद ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया।
- आरोपियों के समर्थकों ने JCB से रास्ता रोका : DSP राणा के मुताबिक, देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोग आ गए। महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। आरोपी के समर्थक अरशद ने JCB मशीन को रास्ते में खड़ा कर पुलिस का रास्ता रोक दिया।
- 3 पुलिसकर्मी घायल हुए: DSP ने आगे बताया कि आजाद के साथी खालिद ने राइफल से फायरिंग की, जबकि वसीम अकरम ने देसी कट्टे से पुलिस टीम पर फायर किया। भीड़ ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ भी की। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने भी 7-8 राउंड हवाई फायर किए। हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें पुन्हाना के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में भर्ती कराया गया।

हमले में घायल तीनों पुलिसकर्मियों को पुन्हाना के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया।
थाना प्रभारी बोले- एक घंटे तक पथराव करते रहे बिछौर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी करीब 1 घंटे तक पुलिस पर पथराव करते रहे। आरोपियों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। 13 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें मुख्य आरोपी आजाद की पत्नी शाहीना (40) के अलावा आजाद की भतीजी नायमा (20), पड़ोसी नजमा (30), शौकीन (27), जावेद (30), लियाकत (43), नासिर (35), हफीज (25), अजरुद्दीन (27), मुश्ताक (43), रिहान, यूसुफ (28) और वाजिद (24) शामिल है। मौके से राइफल, देसी कट्टा और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है, पूरी तरह से शांति बनी हुई है।