[ad_1]
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। खेड़ा ने X पर एक पोस्ट में बताया कि राहुल सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
पवन खेड़ा ने यह नहीं बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस किस बारे में है। हालांकि, अटकलें है कि राहुल गांधी वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा सरकार के खिलाफ नए दावे कर सकते हैं। राहुल ने भाजपा पर चुनाव आयोग की मिलीभगत से बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने 1 सितंबर को, बिहार में अपने वोटर अधिकार यात्रा के आखिरी दिन कहा था कि वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता लगने वाली है। एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, वो आ रहा है। कांग्रेस सांसद ने 11 सितंबर को अपने क्षेत्र रायबरेली में कहा- हम वोट चोरी के डायनामिक एक्सप्लोसिव (धमाकेदार) सबूत देंगे।
राहुल ने कहा- हाइड्रोजन बम के बाद मोदी चेहरा नहीं दिखा पाएंगे

राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के आखिरी दिन जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, ‘जिन शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या की, वहीं लोग संविधान की हत्या की कोशिश में लगे हैं। हम ऐसा नहीं करने देंगे।’
‘बिहार में यात्रा को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। बीजेपी के लोग काले झंडे दिखा रहे हैं। बीजेपी के लोग सुन लें, एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, वो आ रहा है। वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता लगने वाली है। हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।’
[ad_2]
Source link


Leave a Reply