ट्रैवलर डिवाइडर तोड़कर ट्रक से भिड़ी, 4 की मौत: गुजरात के म्यूजिशियन ग्रुप के 20 लोग वाराणसी से लौट रहे थे, शिवपुरी में हादसा – Shivpuri News

[ad_1]

हादसा इतना भयावह था कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए।

शिवपुरी में शनिवार सुबह ट्रक और ट्रैवलर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सिंगर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। 7 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे-46 पर सुबह करीब 5.30 बजे हुआ।

.

जानकारी के अनुसार, 20 लोगों का म्यूजिशियन ग्रुप काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद शुक्रवार शाम को लौट रहा था। ग्रुप के सभी सदस्य गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर के रहने वाले हैं। शनिवार सुबह उनकी ट्रैवलर सुरवाया से गुजर रही थी। इसी दौरान बेकाबू होकर डिवाइडर चढ़ गई और दूसरी लेन में जाकर ट्रक से टक्कर हो गई।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह दुर्घटना हुई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का इलाज जारी है।

हादसे के बाद की तस्वीरें

हादसे में ट्रैवलर इतनी बुरी तरह पिचक गई कि लोग उसमें फंस गए।

हादसे के बाद पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ट्रैवलर सवार 7 लोग गंभीर घायल हैं। उनके साथी अस्पताल में मौजूद हैं।

ट्रैवलर सवार 7 लोग गंभीर घायल हैं। उनके साथी अस्पताल में मौजूद हैं।

एक की मौके पर मौत, तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा सुरवाया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। हादसे में सिंगर हार्दिक दवे (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान राजा ठाकुर (28), अंकित ठाकुर (22) और राजपाल सोलंकी (60) ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे में इनको आई गंभीर चोट रावल मोहित, आशीष व्यास, मोहलिक, नरेंद्र नायक, चेतन कुमार, ऋषिकेश, विपुल, अरविंद, अर्जुन, हर्षद गोस्वामी और ट्रैवलर के ड्राइवर घायल हैं। इनमें से 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ग्रुप के सिंगर विपुल ने बताया,

QuoteImage

हम सभी लोग काशी विश्वनाथ में शिव कथा करने गए थे। वहां से ट्रैवलर में बैठ कर अपने घर गुजरात जा रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे हादसा हुआ, इस दौरान सभी सो रहे थे। इसके बाद क्या हुआ किसी को पता नहीं चला।

QuoteImage

खबर लगातार अपडेट हो रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |