[ad_1]
जोनियावास में संदिग्ध ड्रोन के डर के चलते गांव के बाहर पहरा दे रहे ग्रामीण।
गुरुग्राम के जोनियावास और आसपास के गांवों में रहस्यमयी ड्रोन दिखने से लोग दहशत में हैं। मंगलवार रात को फिर बड़े ड्रोन उड़ते देखे गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से वे नाराज हो गए।
.
इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही सुरक्षा का जिम्मा उठाया और बाइकों पर ड्रोन का पीछा किया। करीब 2 किलोमीटर दूर उन्हें एक बिना नंबर प्लेट वाली काली स्कॉर्पियो खड़ी मिली, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग ड्रोन उड़ा रहे थे।
जैसे ही ग्रामीण वहां पहुंचे, आरोपी अपने ड्रोन लेकर भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग पाए।
जोनियावास में संदिग्ध ड्रोन के डर के चलते गांव के बाहर पहरा दे रहे ग्रामीण।
निगरानी, चोरी या दूसरे अपराध के लिए इस्तेमाल का शक इस घटना ने ग्रामीणों के संदेह को और पुख्ता कर दिया कि ये ड्रोन किसी आपराधिक गतिविधि जैसे निगरानी, चोरी या अन्य अपराध के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ये ड्रोन किसी घर या व्यक्ति पर गिर गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
इस डर से गांव के लोग रात-रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों ने अब अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और युवाओं की टीमें बनाकर रात में गश्त करने का फैसला किया है।

जोनियावास में संदिग्ध ड्रोन के डर के चलते गांव के बाहर पहरा दे रहे ग्रामीण।
लोगों की सुरक्षा खतरे में जोनियावास के निवासी एडवोकेट सुमेर यादव ने बताया कि ये ड्रोन निचली ऊंचाई पर उड़ते हैं और इनके साथ लाल व हरी रोशनी देखी गई है। इन ड्रोन का आकार और वजन इतना अधिक है कि ये किसी व्यक्ति को आसानी से उठा सकते हैं, जिसके कारण ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि हमारी सुरक्षा खतरे में है। ये ड्रोन कौन उड़ा रहा है और इनका मकसद क्या है, यह जानना जरूरी है।
पुलिस की निष्क्रियता से ग्रामीणों में रोष एक महिला ने बताया कि हमने कई बार पुलिस को सूचित किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब हमें खुद ही अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा करनी होगी। प्रशासन इस मामले की गंभीरता को समझे और ड्रोन उड़ाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन का अनधिकृत उपयोग एक गंभीर मुद्दा है और इसके लिए कड़े नियमों की आवश्यकता है। जोनियावास और आसपास के गांवों में यह स्थिति तब तक तनावपूर्ण बनी रहेगी, जब तक ड्रोन की गतिविधियों का सटीक कारण और उनके ऑपरेटरों की पहचान नहीं हो जाती।

आधी रात को जोनियावास के ग्रामीणों ने ड्रोन की दहशत के चलते पुलिस बुलाई।
ये है पूरा मामला दरअसल पिछले एक सप्ताह से फर्रुखनगर के गांव जोनियावास और आसपास के आधा दर्जन गांवों में भारी भरकम ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। पहले तो ग्रामीणों ने इसे सामान्य तरीके से लिया।
लेकिन रविवार रात से लोगों में डर बनने लगा। ये ड्रोन इतने भारी हैं कि अगर किसी के घर पर गिर जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण को डर सता है कि इनसे कोई आपराधिक वारदातें की जा रही है, जिसमें चोरी या निगरानी हो सकती है।
पुलिस मौके पर पहुंची इस संबंध में फर्रुखनगर थाना प्रभारी संतोष का कहना है कि मंगलवार रात काे भी पीसीआर भेजी गई थी। ड्रोन उड़ाने वालों की तलाश की जा रही है। अभी तक कोई आपराधिक घटना इन ड्रोन से नहीं की गई है। हम जल्द उन्हें पकड़ लेंगे।
[ad_2]
Source link


Leave a Reply