मॉडल के इंस्टाग्राम पर 38 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं।
हरियाणा के गुरुग्राम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने मॉडल युवती के सामने अश्लील हरकतें की। युवक ने मॉडल के सामने ही पैंट की जिप खोल ली। जिस वक्त ये घटना हुई, मॉडल वहां खड़ी होकर कैब का इंतजार कर रही थी।
.
युवक की इस हरकत की मॉडल ने मोबाइल में रिकॉर्डिंग कर ली। जिसके बाद उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाल दिया। जिसमें युवक प्राइवेट पार्ट से अश्लील हरकतें करते हुए साफ नजर आ रहा है।
इसके बाद मॉडल ने पहले पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की, जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। इसके बाद मॉडल ने थाने जाकर भी अपने बयान दर्ज कराए।
मॉडल ने अब खुद भी इस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। उसने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स को पूछा कि क्या कोई इसे जानता है।
मॉडल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आपबीती सुनाई।
मॉडल ने बताईं घटना से जुड़ीं 5 अहम बातें…
- राजीव चौक बस स्टॉप पर युवक ने की अश्लील हरकत: वीडियो में मॉडल ने कहा कि सोमवार (4 अगस्त) को वह जयपुर से गुरुग्राम आई थीं और राजीव चौक बस स्टॉप पर कैब का इंतजार कर रही थीं। तभी एक युवक लगातार उन्हें घूरने लगा और फिर पैंट की जिप खोलकर उसके सामने अश्लील हरकतें करने लगा।
- कैब ड्राइवर ने कॉल नहीं उठाया, दूसरी कैब से घर लौटी: मॉडल ने कहा कि जिस वक्त यह घटना हुई, वह कैब का इंतजार कर रही थीं। उसने कैब ड्राइवर को कई बार कॉल किया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। जिसके बाद मजबूरी में उसने दूसरी कैब बुलाई और उस पर बैठकर घर चली गई।

मॉडल ने सोशल मीडिया पर युवक की वीडियो शेयर की है।
- लोगों ने कहा चिल्लाना चाहिए था, मैं सुरक्षित रहना चाहती थी: मॉडल ने बताया कि घटना के बाद कुछ लोगों ने कहा कि मुझे युवक को थप्पड़ मारना चाहिए था या चिल्लाना चाहिए था, लेकिन मैंने कहा कि उस समय लड़की के दिमाग में क्या चलता है, कोई नहीं समझता। मैं बस सुरक्षित रहना चाहती थी।
- पुलिस को टैग किया, 1090 पर कॉल किया, पर मदद नहीं मिली: मॉडल ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस को टैग कर सोशल मीडिया पर वीडियो डाला। 1090 (महिला हेल्पलाइन नंबर) पर कॉल किया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद खुद गूगल से नंबर खोजे, तब भी यही जवाब मिला कि FIR के लिए थाने जाना होगा।
- सरकार और कैब सर्विस ने सेफ्टी की बात की, लेकिन मदद नहीं की: मॉडल ने कहा कि सेफ्टी की बातें तो होती हैं, लेकिन असल में कोई मदद नहीं करता। कैब सर्विस की तरफ से भी कोई कॉल या सपोर्ट नहीं मिला। ड्राइवर ने कॉल तक नहीं उठाया।

मॉडल ने खुद को सोशल मीडिया पर डिजिटल क्रिएटर बताया है।
वीडियो में दिखा आरोपी की हरकत का पूरा सीन मॉडल की ओर से जारी किए गए वीडियो में युवक सड़क पर इधर-उधर टहलता नजर आता है। उसने कंधे पर बैग टांग रखा है और मुंह पर मास्क लगा रखा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मॉडल के सामने आते ही वह अपनी पैंट की जिप खोलता है और अश्लील हरकत करता है।

मॉडल का यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 164 वीडियो अपलोड किए हैं।
पुलिस बोली- आरोपी युवक की तलाश जारी है थाना सिविल लाइन के SHO कृष्ण ने बताया कि शिकायत मिलते ही FIR दर्ज कर ली गई थी। मॉडल ने थाने में आकर अपने बयान भी दर्ज करवाएं हैं। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद मॉडल ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
इंस्टाग्राम पर 38 हजार से ज्यादा फॉलोअर, यूट्यूब पर भी एक्टिव मॉडल सोशल मीडिया पर एक्टिव डिजिटल क्रिएटर है। इंस्टाग्राम पर उसके 38 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। अपनी प्रोफाइल में उसने खुद को ब्यूटी, स्किनकेयर और फैशन से जुड़ा डिजिटल क्रिएटर बताया है। इसके अलावा वह यूट्यूब पर भी कंटेंट बनाती है। उसके चैनल पर 164 वीडियो अपलोड हैं और 589 सब्सक्राइबर हैं।

मॉडल महंगी-महंगी ड्रेस में फोटोशूट करवा कर सोशल मीडिया पर अपलोड करती है।
मॉडल ने आदमी को ढूंढने के लिए मदद मांगी सोशल मीडिया पर मॉडल के सपोर्ट में कई यूजर आ रहे हैं। मॉडल यूजर्स के कमेंट्स का रिप्लाई भी कर रही है। मॉडल लोगों से कह रही है कि इस आदमी को तलाशने में मेरी मदद करें। अगर किसी को मिले तो इसकी जानकारी मुझे दें। मैं इसके खिलाफ लीगल एक्शन लेने जा रही हूं।
सपोर्ट में आए यूजर का कमेंट…

मॉडल ने लिखा- व्यक्ति का पता लगे तो मुझसे संपर्क करें

70 हजार लोग वीडियो देख चुके मॉडल द्वारा शेयर किया गया वीडियो वायरल हो रहा है। बुधवार देर शाम 8 बजे करीब 70 हजार लोग वीडियो देख चुके हैं, 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया, जबकि 100 से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट किया है।
हरियाणवी गाने में नजर आ चुकी मॉडल मॉडल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी एक्टिव रही है। वह सौरव द्वारा गाए एक गाने में नजर आ चुकी है। हालांकि, यूट्यूब पर इस गाने को ज्यादा व्यूज नहीं मिले हैं।
मॉडल की वीडियो पर पुलिस का रिप्लाई- FIR दर्ज कर ली है


Leave a Reply