वीर और शौर्य अपनी मां रीता और पिता जितेंद्र शर्मा के साथ। (फाइल फोटो)

कोटा में फ्लैट में आग लगने से एक टीवी एक्टर सहित दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। पड़ोसियों ने फ्लैट से धुआं उठते देखा तो तुरंत दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

.

जहां दोनों का डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसा अनंतपुरा थाना क्षेत्र की दीपश्री मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में शनिवार देर रात 2 बजे हुआ। हादसे में जिन 2 बच्चों की मौत हुई है उनमें से एक वीर (10) टीवी एक्टर था। वो एक मूवी के लिए भी तैयारी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार वीर श्रीमद श्रीमद् रामायण में भरत का रोल प्ले कर चुका है। वो सैफ अली खान की आने वाली एक मूवी में उनके बचपन का रोल प्ले करने वाला था।

घर में अकेले थे दोनों बच्चे

थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा बिल्डिंग के फोर्थ फ्लोर पर फ्लैट नंबर 403 में हुआ। हादसे के दौरान वीर और उसका भाई शौर्य (15) घर में अकेले सो रहे थे।

आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण फ्लैट में धुआं फैला गया था। इस कारण उनका दम घुट गया। बच्चों के पिता जितेंद्र शर्मा कोटा में कोचिंग टीचर हैं।

जबकि उनकी मां रीता शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वह इन दिनों मुंबई में टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। हादसे के समय पिता भी किसी काम से बाहर गए हुए थे।

अब देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS…

जब पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो घर के बड़ा हिस्सा जल चुका था। लोग बड़ी मुश्किल से बच्चों तक पहुंचे थे।

जब पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो घर के बड़ा हिस्सा जल चुका था। लोग बड़ी मुश्किल से बच्चों तक पहुंचे थे।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम भी बिल्डिंग में पहुंची।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम भी बिल्डिंग में पहुंची।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे को लेकर एक्सपर्ट से भी बात की जा रही है। परिवार के अन्य लोग व पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे को लेकर एक्सपर्ट से भी बात की जा रही है। परिवार के अन्य लोग व पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पिता ने जताई बेटों की आंखें डोनेट करने की इच्छा

कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि- फ्लैट का ड्राइंग रूम पूरी तरह से जला हुआ था। घर और भी हिस्सों में आग के निशान थे। बच्चों के पिता से बात की अभी उनकी मां मुंबई से आ रही हैं। उसके बाद ही दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पिता की इच्छा है कि दोनों बच्चों की आई डोनेट करवाई जाए।

कुछ ही समय पहले ही परिवार ने मर्सिडीज कार खरीदी थी। कार खरीदने के दौरान की फोटो परिवार ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

कुछ ही समय पहले ही परिवार ने मर्सिडीज कार खरीदी थी। कार खरीदने के दौरान की फोटो परिवार ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

….

बिजली करंट के कारण हुए हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

अजमेर में 7-साल के मासूम को गरबा खेलते करंट लगा,मौत:पांडाल में फैले थे नंगे तार, घर से 50 मीटर दूर परिवार के इकलौते बेटे की गई जान

अजमेर में एक गरबा पांडाल में 7 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। गरबा खेलने के दौरान मासूम का पांव खुले पड़े बिजली के तार से टच हो गया था। पूरी खबर पढ़िए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *