कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव में भाजपा के 2 नेता आमने-सामने: यह सांसदों और पूर्व सांसदों का संगठन; राजीव प्रताप रूड़ी 25 साल से सेक्रेटरी

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव में भाजपा के 2 नेता आमने-सामने: यह सांसदों और पूर्व सांसदों का संगठन; राजीव प्रताप रूड़ी 25 साल से सेक्रेटरी

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव में भाजपा के 2 नेता आमने-सामने:  यह सांसदों और पूर्व सांसदों का संगठन; राजीव प्रताप रूड़ी 25 साल से सेक्रेटरी

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Constitution Club Election: BJP Leaders Rajeev Rudy And Sanjeev Balyan Face Off

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजीव प्रताप रूड़ी 5 बार से सांसद हैं। वहीं, संजीव बालियान 2 बार सांसद रह चुके हैं।

नई दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सेक्रेटरी (एडमिनिस्ट्रेशन) पद समेत 11 कार्यकारी सदस्यों के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। यह पूर्व और वर्तमान सांसदों का एक मंच है। इस दौरान चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीनियर लीडर सोनिया गांधी ने वोट डाला।

चुनाव इसलिए भी काफी दिलचस्प है क्योंकि पद के लिए भाजपा के ही दो बड़े नेता आमने-सामने हैं। मौजूदा सेक्रेटरी (एडमिनिस्ट्रेशन) राजीव प्रताप रूडी 25 साल से पद पर कायम हैं। वे पांच बार से लोकसभा सांसद हैं।

इस बार पूर्व मंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का चेहरा संजीव बालियान ने चुनौती दी है। बालियान दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। चुनाव के नतीजे देर रात तक आने की उम्मीद है।

1200 से ज्यादा वोटर, सिर्फ 690 वोट पड़े अधिकारियों ने बताया कि कुल 1295 मौजूदा और पूर्व सांसदों में से 690 ने वोट डाले। यह क्लब पदाधिकारियों के चुनाव में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग में से एक है। लोकसभा स्पीकर क्लब के पदेन अध्यक्ष होते हैं, लेकिन सेक्रेटरी क्लब के कार्यकारी कामकाज में एक बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।

रूडी ने अपने कार्यकाल में क्लब में कई नई सुविधाएं जोड़ने का हवाला देकर वोट देने की अपील की है। वहीं, बालियान बदलाव की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि क्लब को सिर्फ सांसदों और पूर्व सांसदों पर ध्यान देना चाहिए, न कि IAS और PCS जैसे बाहरी लोगों पर।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |