7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीआरएस (भारतीय राष्ट्र समिति) प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को अपनी बेटी और पार्टी एमएलसी के कविता को पार्टी से सस्पेंड कर दिया। पार्टी ने इस बारे में एक्स पर जानकारी दी। कविता को उनके हालिया व्यवहार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से सस्पेंड किया गया है। पार्टी प्रमुख केसीआर ने उन्हें निलंबन पत्र भिजवा दिया है।

कविता 2014 से 2019 तक निजामाबाद से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। लंबे समय से पार्टी नेतृत्व को लेकर उनके और उनके भाई के टी रामा राव के विवाद की खबरें आ रही थीं। निलंबन से एक दिन पहले ही कविता ने पार्टी के बड़े नेताओं पर अपने पिता की विरासत को खत्म करने का आरोप लगाया था।

कविता लंबे समय से पार्टी के बड़े नेताओं पर हमलावर थीं

निलंबन से एक दिन पहले ही कविता ने पार्टी के बड़े नेताओं पर अपने पिता की विरासत को खत्म करने का आरोप लगाया था। 2 मई को कविता ने अपने पिता को एक लेटर लिखा था। यह लेटर लीक हो गया। इस लेटर में कविता ने कहा कि आपने भाजपा के खिलाफ मात्र दो मिनट बोला। सबको लग रहा है आप भाजपा के साथ जाने की तैयारी कर रहे हैं।

केसीआर की बेटी कविता का आरोप है कि भाई केटी रामा राव बीआरएस को भाजपा में मिलाना चाहते हैं। केटी रामा राव पार्टी के वर्किंग प्रेसिडेंट हैं।

बीआरएस की फाउंडर मेंबर हैं कविता

  • 2006 में तेलंगाना राज्य आंदोलन के लिए कविता ने तेलंगाना जागृति एनजीओ बनाया। इसके जरिए युवाओं और महिलाओं को जोड़ा । वह पार्टी के संस्थापक और अपने पिता के. चंद्रशेखर राव के साथ तेलंगाना आंदोलन में शामिल रहीं।
  • तेलंगाना बनने के बाद कविता निजामाबाद से लोकसभा सांसद चुनी गईं। उन्होंने संसद में तेलंगाना की राष्ट्रीय पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

दिल्ली शराब नीति केस

15 मार्च 2024 को ईडी ने कविता को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। इसी दिन उनके घर पर सुबह 11 बजे रेड डाली गई थी। करीब 8 घंटे की तलाशी और कार्रवाई के बाद शाम 7 बजे कविता को अरेस्ट किया गया।

करीब 5 महीने तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में कविता को जमानत दी। कोर्ट ने कहा -इस केस में जांच पूरी हो चुकी है। ट्रायल के जल्द पूरा होने की उम्मीद नहीं है। कविता 5 महीने से जेल में बंद हैं, महिला हैं और पीएमएलए के सेक्शन 45 के तहत उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। इसी कोर्ट के कई आदेशों में कहा गया है कि अंडर ट्रायल कस्टडी को सजा में नहीं बदलना चाहिए। … पूरी खबर पढ़ें

2023 की हार के बाद बीआरएस में कौन से विवाद चल रहे हैं

  • पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर राव 73 साल के हो गए हैं। बढ़ती उम्र और एक्टिव पॉलिटिक्स से धीरे-धीरे हटने की संभावना के बीच पार्टी में सवाल उठ रहे हैं कि अगला लीडर कौन होगा। चंद्रशेखर राव ने बेटे केटीआर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है, लेकिन कविता भी खुद को असरदार नेता मानती हैं। दोनों की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं टकरा रही हैं।
  • 2023 में सत्ता से बाहर होने के बाद बीआरएस फंडिंग और कैडर मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में पार्टी के भविष्य को लेकर फैसले, टिकट बंटवारे और रणनीति में किसकी कितनी भूमिका होगी, इस पर केसीआर के परिवार में मतभेद हैं।
  • दिल्ली के शराब घोटाले में कविता आरोपी हैं। उनकी जांच चल रही है। इससे पार्टी की छवि पर असर पड़ा है। केटीआर और उनके समर्थक नहीं चाहते कि पार्टी पर इसका और गलत असर पड़े।
  • विशेषज्ञ मानते हैं कि केटीआर पार्टी को प्रोफेशनल तरीके से चलाना चाहते हैं, जबकि कविता का रुख ज्यादा इमोशन और ग्राउंड पॉलिटिक्स पर टिका है। दोनों के काम करने के तरीके का फर्क भी टकराव को बढ़ा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *