किन्नौर में कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालु की मौत: कुंड से ऊपर रास्ते पर दिखा शव, 3 की पहले हो चुकी मौत – Kinnaur News

[ad_1]

मृतक दीपंकर कीर्तनिया की फाइल फोटो।

किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान आज यानी रविवार को एक और श्रद्धालु का शव मिला है। सोरंग से ऊपर एक व्यक्ति शव मिला है। मंदिर समिति के सदस्य सुनील नेगी और होमगार्ड रणजीत सिंह ने पार्वती कुंड से ऊपर यात्रा मार्ग पर शव देखा।

.

शव के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान दीपंकर कीर्तनिया के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के चांदीबेरिया दक्षिण, राजारहाट गोपालपुर, कृष्णापुर का निवासी था।घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल को मौके पर भेजा गया। इसकी जानकारी तुरंत मलिंगखट्टा और गणेश पार्क में तैनात पुलिस कर्मियों और गुफा क्यूआरटी के सदस्यों को दी गई।

थाना के अन्वेषण अधिकारी राजेश को मृतक के शव को रेस्क्यू करके लाने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल, शव को सुरक्षित स्थान पर लाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के साथ ही किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर अब तक चार श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply