श्रीनगर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में 50 टूरिस्ट स्पॉट को बंद कर दिया गया था।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को घाटी के सात टूरिस्ट स्पॉट फिर से खोल दिए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद इन टूरिस्ट स्पॉट को बंद कर दिया गया था। LG मनोज सिन्हा के निर्देशों के बाद ये टूरिस्ट स्पॉट खोले गए हैं।

कश्मीर संभाग में जिन सात टूरिस्ट स्पॉट को फिर से खोला गया, उनमें अरु घाटी, राफ्टिंग पॉइंट यान्नर, अक्कड़ पार्क, पादशाही पार्क और कमान पोस्ट शामिल हैं।

22 अप्रैल को पहलगाम क्षेत्र के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद LG प्रशासन ने लगभग 50 टूरिस्ट स्पॉट को बंद कर दिया था। हमले में आतंकवादियों ने 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

LG ने जम्मू संभाग के पांच टूरिस्ट स्पॉट रामबन में दागन टॉप, कठुआ में धागर और रियासी के सलाल में शिव गुफा को खोलने के आदेश भी दिए हैं।

वहीं जून में पहलगाम के कुछ हिस्सों सहित 16 पर्यटन स्थलों को फिर से खोल दिया था।

अरुघाटी अनंतनाग जिले में है। यह सुंदर घास के मैदानों,झीलों और पहाड़ों के लिए जानी जाती है।

अरुघाटी अनंतनाग जिले में है। यह सुंदर घास के मैदानों,झीलों और पहाड़ों के लिए जानी जाती है।

पहलगाम के करीब यान्नर में लिद्दर नदी में राफ्टिंग की जाती है।

पहलगाम के करीब यान्नर में लिद्दर नदी में राफ्टिंग की जाती है।

———- ये खबर भी पढ़ें:

पहलगाम अटैक के बाद पर्यटकों का पलायन शुरू:24 घंटे में 90% होटल कमरे खाली, लोगों में रोजगार खोने का डर, GDP पर पड़ेगा असर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद करीब 90% लोगों ने अपनी ट्रैवल बुकिंग कैंसिल कर दी है। पर्यटक जल्द से जल्द घाटी से बाहर निकलना चाहते हैं, इसलिए फ्लाइट पकड़ने के लिए श्रीनगर पहुंच रहे हैं। वहां के लोगों में रोजगार जाने का डर है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *