मदुरै27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भगदड़ 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में टीवीके चीफ और एक्टर विजय की रैली के दौरान हुई थी।

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच आज करूर भगदड़ से जुड़े मामले की सुनवाई करेगी। 27 सितंबर को एक्टर विजय की रैली के दौरान तमिलनाडु के करूर में हुए इस हादसे में 41 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हुए थे।

सभी सात जनहित याचिकाएं जस्टिस एम. धंदपानी और जस्टिस एम. जोतिरमन की दशहरा वेकेशन बेंच में लिस्ट की गई हैं।

वहीं, ​​​​​TVK महासचिव आनंद और निर्मल कुमार की अग्रिम जमानत याचिकाएं भी जस्टिस जोतिरमन की सिंगल बेंच में सुनवाई जाएंगी।

मामलों की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार का पक्ष अतिरिक्त लोक अभियोजक ए. तिरुवदिकुमार रख सकते हैं।

भगदड़ के बाद की 2 तस्वीरें…

करूर की रैली में भगदड़ के बाद अगले दिन की तस्वीर, चप्पलों के ढेर से भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

करूर की रैली में भगदड़ के बाद अगले दिन की तस्वीर, चप्पलों के ढेर से भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हादसे में मारे गए लोगों के परिजन, शव लेने मॉर्चुरी पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

हादसे में मारे गए लोगों के परिजन, शव लेने मॉर्चुरी पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

करूर भगदड से जुड़ी 7 याचिकाएं…

  • पहली जनहित याचिका: करूर के एक ऑटोरिक्शा मालिक ए. सेंथिलकन्नन ने दायर की है, जो भगदड़ में एक घायल चश्मदीद गवाह होने का दावा करते हैं। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार होने तक तमिलनाडु के DGP को TVK को किसी भी अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम की अनुमति देने से रोका जाए।
  • दूसरी जनहित याचिका: मदुरै के के. कथिरेसन ने दायर की है। उन्होंने तमिलनाडु सरकार को सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने हेतु एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग की है, साथ ही आयोजकों से सुरक्षा राशि जमा करने और समूह बीमा लेने का अनुरोध भी किया है।
  • तीसरी जनहित याचिका: अंबासमुद्रम नगर पालिका के अध्यक्ष और DMK के के.के.सी.पी. प्रभारा पांडियन ने दायर की है। वे चाहते हैं कि करूर भगदड़ की जांच पूरी होने तक तिरुनेलवेली जिले में टीवीके को किसी भी तरह की जनसभा आयोजित करने से रोका जाए।
  • चौथी जनहित याचिका: करूर निवासी एम. थंगम ने दायर की है, जिसमें गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को भीड़ नियंत्रण और जनसमूह प्रबंधन के लिए व्यापक दिशानिर्देश तैयार करने का निर्देश देने की मांग की गई है।
  • पांचवीं जनहित याचिका : मदुरै निवासी के.के. रमेश ने दायर की है, जिसमें केंद्र को तमिलनाडु के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक के खिलाफ कार्रवाई करने और करूर त्रासदी की सीबीआई जांच का आदेश देने का निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने मृतकों के लिए ₹50 लाख और घायलों के लिए ₹10 लाख का मुआवजा भी मांगा है।
  • छठी जनहित याचिका: चेन्नई के एडवोकेट एम.एल. रवि ने दायर की है, जो देसिया मक्कल शक्ति काची के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने भी करूर भगदड़ की सीबीआई जांच की मांग की है, क्योंकि इसमें एक षड्यंत्र की बात सामने आई थी।
  • सातवीं जनहित याचिका: भाजपा अधिवक्ता जी.एस. मणि ने दायर की है, जिसमें करूर त्रासदी की सीबीआई या एसआईटी जांच की मांग की गई है।

विजय ने 2 हफ्ते तक रैलियां रोकीं

तमिलगा वेत्री कज़गम (टीवीके) प्रमुख और एक्टर विजय ने अगले दो हफ्ते के लिए सभी राजनीतिक रैलियां स्थगित कर दी हैं, जिससे उनके राज्यव्यापी चुनाव अभियान पर विराम लग गया है। TVK ने सोशल मीडिया पर अपनी रैलियों के अस्थायी निलंबन की जानकारी पोस्ट की। विजय की पार्टी ने मृतकों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *