ओडिशा में युवती के आत्महत्या मामले में पूर्व प्रेमी गिरफ्तार: पुलिस बोली- आरोपी ने निजी वीडियो लीक करने की धमकी दी थी

ओडिशा में युवती के आत्महत्या मामले में पूर्व प्रेमी गिरफ्तार: पुलिस बोली- आरोपी ने निजी वीडियो लीक करने की धमकी दी थी

ओडिशा में युवती के आत्महत्या मामले में पूर्व प्रेमी गिरफ्तार:  पुलिस बोली- आरोपी ने निजी वीडियो लीक करने की धमकी दी थी

[ad_1]

भुवनेश्वर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवती के पिता का आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ बने अश्लील वीडियो इंटरनेट पर फैलाए, जिससे वह मानसिक दबाव में आकर जान देने को मजबूर हो गई।

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में 19 साल की युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को उसके पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार किया है। युवती का जला हुआ शव 6 अगस्त को घर की सीढ़ियों पर मिला था।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के रिश्ते खत्म हो चुके थे, लेकिन आरोपी लगातार निजी वीडियो लीक करने की धमकी देता रहा। पुलिस ने बताया,

QuoteImage

उसने बाद में ये वीडियो युवती के पिता और 5-6 अन्य लोगों को भेज दिए। आरोपी के फोन से 60 अश्लील वीडियो मिले हैं।

QuoteImage

पुलिस का कहना है कि 6 अगस्त की सुबह 7:34 बजे उसने पीड़िता को संदेश भेजा, जिसके तुरंत बाद उसने आत्महत्या कर ली।

मामले में आरोपी पर BNS की धारा 296 (अश्लील कृत्य), 75 (यौन उत्पीड़न), 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और आईटी एक्ट की धारा 66-E व 67-A के तहत केस दर्ज हुआ है।

उधर, युवती के पिता का आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ बने अश्लील वीडियो इंटरनेट पर फैलाए, जिससे वह मानसिक दबाव में आकर जान देने को मजबूर हो गई।

युवती स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी, उसका शव 6 अगस्त को घर की सीढ़ियों पर मिला था।

युवती स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी, उसका शव 6 अगस्त को घर की सीढ़ियों पर मिला था।

पिता ने आत्मदाह की धमकी दी

उधर, परिवार का आरोप है कि युवती ने पहले ही पुलिस से मदद मांगी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी के पिता ने बेटे की रिहाई न होने पर थाने के बाहर आत्मदाह की धमकी दी है। उन्होंने खुद को गरीब बताते हुए न्याय न मिलने की बात कही।

आरोपी की मां और बहन ने दोनों के बीच संबंध स्वीकार किए, लेकिन ब्लैकमेल के आरोपों से इनकार किया। उनका दावा है कि यह मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है। पुलिस ने पीड़िता के पिता, भाई और मां से पूछताछ की है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

12 जुलाई- छात्रा ने आत्मदाह किया, आरोपी अरेस्ट

छात्रा सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान थी, कोई सुनवाई न होने पर उसने खुद को आग लगा ली थी।

छात्रा सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान थी, कोई सुनवाई न होने पर उसने खुद को आग लगा ली थी।

  • छात्रा बालासोर जिले के फकीर मोहन कॉलेज में इंटीग्रेटेड BEd कोर्स में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। उसने 12 जुलाई को हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HoD) के सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान होकर कॉलेज कैंपस में खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली थी।
  • घटना से पहले वह प्रिंसिपल के पास गई थी, लेकिन प्रिंसिपल ने उसे अपनी शिकायत वापस लेने को कहा था। इसके बाद उसने आत्मदाह कर लिया था। छात्रा को पहले बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने AIIMS भुवनेश्वर रेफर कर दिया था।
  • ओडिशा पुलिस ने 12 जुलाई को ही आरोपी HoD समीर कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया था। राज्य सरकार ने कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को सस्पेंड किया था। हालांकि, राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन के बीच 14 जुलाई को पुलिस ने प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया।
  • छात्रा 95 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। उसने 14 जुलाई की देर रात भुवनेश्वर AIIMS में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

————————————————

मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

‘जलती लड़की दरवाजे पर गिरी, बोली- भैया बचा लो’, तीन अनजान लड़कों ने हाथ-पैर बांधकर जलाया

‘मैं अपने घर में चाय पी रहा था। तभी एक लड़की भागते हुए घर की तरफ आई। वो जल रही थी। भागते-भागते वो दरवाजे पर आकर गिर गई। उसने पानी मांगा। बोली- भैया मुझे बचा लो। मुझे कुछ समझ नहीं आया कि क्या करूं। मैंने उस पर पानी डाला।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Copyright © 2024 | Powered by Money News |