- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Flood LIVE Update; Maharashtra Gujarat | Rajasthan MP Monsoon Withdrawal Photos
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश (अक्टूबर महीने की बारिश) जारी है। सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा में दिखाई दे रहा है।
बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव की वजह से पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर तक कई जिलों में बहुत तेज बारिश की चेतावनी दी है।
ओडिशा में भी गहरा दबाव (Deep Depression) समुद्र से होकर गोपालपुर (गंजाम जिला) के पास तट पर आया। इसके कारण तेज बारिश हुई। आज भी यहां तेज बारिश का रेड अलर्ट है।
बिहार में भी वापस लौटता मानसून जमकर बरस रहा है। पटना समेत 10 जिलों में तेज बारिश के कारण दुर्गा पंडालों में 2-3 फीट तक पानी भर गया। पटना में बारिश में भीगा रावण का पुतला गर्दन से लटक गया।
वहीं, दिल्ली में गुरुवार शाम तेज बारिश हुई। इसके कारण पीए मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रावण दहन के जुड़े कार्यक्रम रद्द किए गए।

बिहार के पटना में बारिश से भीगने के कारण रावण का पुतला गर्दन से झुक गया।

बिहार के पटना में तेज बारिश के कारण दुर्गा पंडालों में 2 फीट तक पानी भर गया।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में तेज बारिश हुई। तेज आंधी के कारण यहां पेड़ उखड़ गया।

दिल्ली में श्री धार्मिक लीला में तेज बारिश से बचने के लिए लोगों कुर्सी का सहारा लिया।
ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में बारिश का कारण अलग-अलग
- ओडिशा में भारी बारिश का मुख्य कारण है गहरा दबाव (Deep Depression) या चक्रवात, जो बंगाल की खाड़ी में बना और तट पर आया। यह सिस्टम बहुत नमी वाला होता है और तेज हवाओं के साथ तेज बारिश करता है। साथ ही समुद्र से आने वाली हवा (ओस और नमी) बारिश को और बढ़ाती है।
- पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और दबाव का असर होता है। कभी-कभी मानसून की बची हुई नमी और लो प्रेसर सिस्टम बारिश का कारण बनते हैं।
- बिहार में अक्टूबर में होने वाली बारिश का कारण अक्सर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) या बंगाल की खाड़ी का असर होता है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम से आकर बारिश का कारण बनता है।

लाइव अपडेट्स
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान: आज 12 जिलों में बारिश संभव, 6 अक्टूबर तक राज्य में अलर्ट

राजस्थान के जयपुर में गुरुवार देर शाम तेज बारिश हुई।
राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर में गुरुवार को तेज बरसात हुई। मौसम विभाग ने राजस्थान में 6 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है। बीकानेर, जोधपुर संभाग में 5 और 6 अक्टूबर को तेज आंधी चलने के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रधेश: 17 जिलों में बारिश की संभावना, 4 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में गुरुवार को दशहरे के दिन जमकर बारिश हुई।
मध्य प्रदेश के कुल 17 जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 4 जिले- रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अगले 24 घंटे के दौरान 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान जताया है। गुरुवार को दशहरे के दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। नर्मदापुरम में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पिछले 24 घंटे के दौरान शहरों में बारिश का आंकड़ा

23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल…
